KBP Times

जोधपुर में थ्री इडियट्‌स वाले वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, AIIMS की इमरजेंसी में लेकर पहुंची पुलिस

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk: जोधपुर की सेंट्रल जेल में आज शनिवार को फिल्म थ्री इडियट्‌स वाले सोनम वांगचुक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया और करीब डेढ़ घंटे इलाज के बाद वांगचुक को लेकर पुलिस वापस लौट गई. एम्स सूत्रों की मुताबिक एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक के पेट में प्रॉब्लम है. शुक्रवार को भी वांगचुक का एम्स में चेकअप कराया गया था.

4 महीने से जोधपुर जेल में बंद हैं वांगचुक
बता दें कि फिल्म थ्री इडियट्स सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के जीवन पर बनी है. वांगचुक पिछले चार महीनों से जोधपुर की जेल में बंद है. उन्हें लद्दाख के लिए स्टेट हुड मांगने और छठे शेड्यूल में जोड़ने के लिए चल रहे धरने से एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था. सोनम वांगचुक लंबे समय से जेल में तबीयत खराब होने की शिकायत कर रहे हैं. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जोधपुर जेल को प्रशासन बीते गुरुवार (29 जनवरी) को विशेषज्ञ से जांच कराने के आदेश दिए थे.

यह भी पढ़ें: कांगो में रुबाया खदान ढहने से 200 से अधिक लोगों की मौत

इलाज के बाद वापस वांगचुक को लाया गया जेल
जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी.बीं. वराले की पीठ ने गुरुवार को हुई सुनवाई में कहा था कि वांगचुक (Sonam Wangchuk) की जांच सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से कराई जाए. साथ ही कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट 2 फरवरी तक पेश करने का निर्देश दिए थे. वांगचुक को आज पुलिस साढ़े 6 बजे एम्स लेकर पहुंची थी. जिसके बाद उन्हें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के डॉक्टर को दिखाया गया. इसके बाद पुलिस टीम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा में हॉस्पिटल से लेकर रवाना हो गई.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

2

2