Mines News : जिस खदान पर करोड़ों का कारोबार टिका है, अचानक वो माइन ढह गई- पूर्वी कांगो में रुबाया कोल्टन खदान में हुए हादसे में वजह से अभी तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जहां पर ये खदान है उस प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुबुम्बा काम्बेरे मुइसा ने इसकी जानकारी दी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लैंडस्लाइड में और भी लोगों की जान जा सकती है. अभी तक मरने वालों की संख्या सही और साफ नहीं है.
कई लोग हुए घायल
जानकारी के मुताबिक लुबुम्बा काम्बेरे मुइसा ने बताया कि जब पीड़ित खदान में थे, तब जमीन ढह गई. मुइसा ने बताया कि प्रभावित लोगों में माइनर, बच्चे और बाजार की औरतें शामिल थीं. कुछ लोगों को गंभीर चोटों के साथ बचाया गया, जबकि लगभग 20 घायल लोगों का अभी हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है, इसमें कई लोगों की हालत गंभीर है.
कोल्टन पैदा करती है खदान
रुबाया खदान दुनिया का एक बड़ा सोर्स है, जो दुनिया का लगभग 15ः कोल्टन पैदा करता है, यह एक मिनरल है जिसे टैंटालम में प्रोसेस किया जाता है. टैंटालम एक हीट-रेसिस्टेंट मेटल है जिसकी मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एयरोस्पेस पार्ट्स और गैस टर्बाइन जैसी कई टेक्नोलॉजी के लिए बहुत ज्यादा डिमांड है. इसकी वजह से दुनियाभर की निगाहें इस खदान पर टिकी रहती है. कहा ये भी जाता है कि साइट पर लोकल लोग रोज कुछ डॉलर के लिए हाथ से खुदाई करते हैं.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश ने चीन को ड्रोन फैक्ट्री बनाने के लिए दी जमीन, भारत को भूमि आवंटन किया रद्द
विद्रोही ग्रुप का है कंट्रोल
2024 से यह खदान एएफसी /एम 23 विद्रोही ग्रुप के कंट्रोल में है. यूनाइटेड नेशंस ने कहा है कि एएफसी /एम 23 ने अपने विद्रोह के लिए फंड जुटाने के लिए रुबाया की दौलत लूटी है, इस ऑपरेशन पर आरोप है कि इसे पड़ोसी रवांडा की सरकार का सपोर्ट है लेकिन किगाली इस आरोप से इनकार करता है.
यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप



