KBP Times

पानी के लिए 25 मई को जल भवन का कांग्रेस करेगी घेराव, मटका फोड़ प्रदर्शन कर जताएगी विरोध

paani ke liye congress pradarshan

Paani: कांग्रेस कल 25 मई को जल भवन का घेराव कर जयपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर अपना विरोध जताएगी। इस मौके पर कांग्रेस मटका फोड प्रदर्शन भी करेगी। यह जानकारी देते हुए खाचरियावास ने बताया कि भाजपा सरकार के अत्याचार और गंदे पानी की समस्या के विरोध में जयपुर कांग्रेस 25 मई को सुबह 10 बजे खाचरियावास हाउस ,सिविल लाइंस से जलभवन तक पैदल “पानी यात्रा” निकालेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जलभवन पहुंचकर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे और सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे।

लोगों का जीना दूभर

इस संबंध में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि पूरे जयपुर में गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। राजधानी में लोगों को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा। भाजपा सरकार ने गर्मी शुरू होने से पहले कोई कंटनजेंसी प्लान नहीं बनाया, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। आज लोग 50 रुपये में पानी के कैम्पर खरीदने को मजबूर हैं, जबकि टैंकर माफिया 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। सरकार की ओर से फ्री पानी के टैंकर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जबकि पीने का पानी जनता की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक जयपुर सहित पूरे प्रदेश में गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं होता और सरकार जनता को पर्याप्त शुद्ध पेयजल व फ्री टैंकर उपलब्ध नहीं कराती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी पहुंची जयपुर, होली इवेंट के बाद उनका पूल पार्टी कार्यक्रम

यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2