KBP Times

मीणा समाज को आवंटित भूमि निरस्त किए जाने का विरोध, राज्य सरकार को चेतावनी

Meena Samaj

Meena Samaj : जयपुर में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की ओर से विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित समारोह में समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया ने प्रदेश के कुछेक स्थान पर समाज को पूर्व में राज्य सरकार द्वारा आवंटित की गई जमीन को मौजूदा राज्य सरकार द्वारा निरस्त किए जाने का घोर विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार या प्रशासन द्वारा समाज की समस्याओं के समाधान के बजाय संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। घुमारिया ने समाज की कुरीतियों का उन्मूलन और शिक्षा के प्रोत्साहन पर बल दिया।

मीणा समाज से मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

समारोह में घुमरिया ने समरावता के नरसंहार सरकार को प्रशासन की उदासीनता, डूंगरी बोध, चौथ का बरवाड़ा तथा खंडार बालिका छात्रावास की भूमि आवंटन रद्द किए जाने का विरोध किया और आवंटन बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। घुमरिया ने कहा कि आदिवासी समाज के हर विधानसभा में 35 से 40 विधायक होते हुए भी ऐसा क्या कारण है कि राजस्थान में आज तक किसी पार्टी ने आदिवासी मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया। जबकि बाकी सभी राज्यों में आदिवासियों को मौका मिल चुका है। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित हुए। वहीं उपस्थित सभी ने एकजुटता का संकल्प लिया।

कुरीतियों पर अंकुश और शिक्षा पर दिया बल

केसी घुमरिया ने जल, जंगल, पैशा कानून तथा वन अधिकार की चर्चा की। वहीं उन्होंने राजस्थान इकाई द्वारा आदिवासियों के संरक्षण में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें मृत्यु भोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा का विरोध तथा सामूहिक विवाह का समर्थन किया। साथ ही शिक्षा और पुस्तकालय निर्माण पर जोर दिया। सामाजिक महत्व के मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया।

मीणा समाज के ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सौमजी भाई व कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री फगन सिंह कुलस्ते थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल बोडात, पूर्व सांसद रामनारायण मीना तथा पूर्व विधायक अशोक बैरवा उपस्थित रहे। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौमजी भाई डामोर ने केसी घुमरिया व उनकी टीम की प्रशंसा की। वहीं परिषद की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं तथा संसदीय समिति के कार्यों पर चर्चा की।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम में मीणा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बिरसा मुंडा समाज गौरव सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा आदिवासियों की आवाज पत्रिका का विमोचन किया गया। आदिवासी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की भी अदायगी की गई। वहीं केसी घुमरिया ने ममता मीणा महिला अध्यक्ष, संपूर्ण कार्यकारिणी, रुडमल मीणा, फागन सिंह मीणा, अमर सिंह मीणा, भवानी मीणा गुडासी, धर्मपाल मीणा, मदन मीणा, गोकुलचंद मीणा, श्री राम मीणा, गोपाल मीणा, राधेश्याम मीणा, रामधन मीणा, शंकर मीणा, गजानंद मीणा सहित टीम की सराहना की। वहीं उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश झंडेवाला को भोजन व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें –फागी में किसानों ने लिया जागरूकता अभियान का संकल्प, चलेगा किसान महापंचायत सदस्यता अभियान

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2