KBP Times

जयपुर के रिहायशी इलाके में फिर घूमा लेपर्ड, कॉलोनी में दहशत

Leopard in Jaipur

Leopard : राजधानी के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड का घूमना अब आम बात बनती जा रही है लेकिन यह आम बात कब बडे हादसे का रुप ले ले कहा नहीं जा सकता। शनिवार की रात को लेपर्ड की एक बार फिर रिहायशी इलाके में चहल कदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। जगतपुरा इलाके स्थित पॉम कोर्ट कॉलोनी में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। लेपर्ड शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे इस इलाके में पहुंच गया। इसका वीडियो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। यह वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद इलाके में डर का माहौल है और लोग देर रात घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई।

वन विभाग ने लगाया पिंजरा

वन विभाग के रेंजर के अनुसार स्थानीय लोगों ने लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना दी। इसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ रात की गश्त टीम को भी सक्रिय किया है। वन विभाग की ओर से इलाके में पिंजरा भी लगाया गया है। ताकि लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। फिलहाल लेपर्ड द्वारा किसी इंसान या मवेशी पर हमले की घटना सामने नहीं आई है। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

कई बार आ चुका जगतपुरा क्षेत्र में

दरअसल जगतपुरा का यह क्षेत्र झालाना वन क्षेत्र के काफी करीब है। इसकी वजह से यहां लेपर्ड की आवाजाही बढ़ने की संभावना बनी रहती है। वन विभाग के अनुसार गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में कई बार लेपर्ड रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में भी आसपास के इलाकों में लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई थी।

यह भी पढ़ें : स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों को सिर्फ 35 दिन का ही समर वेकेशन

यह भी देखें : NEET UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा | CBI ने मास्टरमाइंड को पकड़ा | 21 जून को री-एग्जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2