KBP Times

Jaipur: दहेज केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार

ACB team arrest bangluru

ACB : बैंगलुरु पुलिस की महिला एसआई और दो हेड कॉन्स्टेबल को दहेज मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के बदले आरोपियों से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर जयपुर में एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने रविवार सुबह एक होटल में घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं।

कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी रिश्वत

एसीबी जयपुर में एएसपी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार जयपुर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को एसीबी में शिकायत दी थी कि उनकी बहू ने बेंगलुरु में दहेज का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए दोपहर में बेंगलुरु पुलिस की टीम उनके घर आई थी। जांच के बाद लौटते समय पुलिसकर्मियों ने दहेज मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इन पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह वापसी की फ्लाइट होने की बात कही और जल्द रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने फिलहाल 40 हजार रुपए की व्यवस्था होने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह होटल में 40 हजार रुपए देने के लिए कहा और बाकी 1.60 लाख रुपए बाद में बेंगलुरु आकर देने के लिए कहा।

होटल में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

ACB एएसपी ने बताया- शिकायत मिलने के बाद शनिवार रात को रिश्वत की मांग का सत्यापन किया और पुलिसकर्मियों को ट्रैप करने की योजना बनाई। रविवार सुबह शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपयों के साथ विधायकपुरी स्थित होटल गणगौर भेजा गया। जैसे ही उन पुलिसकर्मियों ने रुपए लिए, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला एसआई की बिगड़ी तबीयत

ACB एएसपी भूपेन्द्र सिंह ने बताया- रिश्वत लेते गिरफ्तार होने पर महिला एसआई अनीथा की तबीयत बिगड़ गई। एसीबी की टीम ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। जांच में सामने आया कि महिला एसआई अनीथा को ब्लड प्रेशर है, जिसके कारण तबीयत बिगड़ गई थी।

यह भी पढें : कॉकरोच जनता पार्टी को जयपुर में प्रदर्शन की नहीं मिली इजाजत, DCP ने क्या बताई वजह?

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2