KBP Times

राजस्थान पंचायती राज चुनाव; प्रदेश में 7200 महिला सरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी

Rajasthan Panchayat Chunav

Panchayat : प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनाव में 7200 महिला सरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी। राजस्थान की 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की गुरुवार को आरक्षण लॉटरी निकली। प्रदेश भर में उपखंड मुख्यालयों पर हुई लॉटरी से सरपंचों के 14403 और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों के लिए आरक्षण तय किए गए। प्रदेश में 7200 महिला सरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी। सरपंचों में एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 पद आरक्षित ​है। वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21,962 वार्ड एससी, 19117 एसटी और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए हैं।

चार जिलों में सरपंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व

चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ, सलूंबर में सरपंच के सभी 1253 पद एसटी के लिए रिजर्व है। बांसवाड़ा में सरपंच के 327, डूंगरपुर में 442, सलूंबर में 207, प्रतापगढ़ में 277 पद है।

पंचायत समिति बाड़मेर की निकली दोबारा लॉटरी

बाड़मेर पंचायत समिति के सरपंच चुनाव के लिए निकाली गई लॉटरी में गलती हो गई। कपूरड़ी ग्राम पंचायत को एससी रिजर्व में डालने पर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा- पूरी ग्राम पंचायत में एससी की जनसंख्या ही नहीं है। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने पूरी पंचायत समिति की लॉटरी दोबारा निकालने के आदेश दिए।

पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द

प्रधान, जिला परिषद मेंबर और पंचायत समिति मेंबर, पंच, सरपंच के आरक्षण का पूरा ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण का ब्योरा मिलने के बाद एक दो दिन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। शनिवार या सोमवार तक राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से पंचायतीराज चुनाव की अधिसूचना जारी होने और नामांकन शुरू हो सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के हिसाब से 15 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है।

यह भी पढ़ें –अलवर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने किया रास्ता जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की

यह भी देखें – #Jaipur: वनभूमि पर RIICO का कब्जा? खसरा 7/2 पर NGT के आदेश के बाद उठे बड़े सवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2