KBP Times

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

Share Market down today

Share Market : शेयर बाजार में आज 19 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछली बार शुक्रवार को शेयर मार्किट में बढत के साथ कारोबार हुआ था लेकिन आज गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है। यह 22,850 पर आ गया है। गिरावट का कारण आईटी, प्राइवेट बैंकों और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली होना और कच्चे तेल की कीमत है।

शेयर बाजार में गिरावट के मुख्य कारण

बैंक शेयरों में बिकवाली-
बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफा कम रहने और नेट इंटरेस्ट मार्जिन (कमाई का अंतर) पर दबाव के कारण बैंक के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। इसके चलते पूरे बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई, जिससे बाजार नीचे आ गया।

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत-
अमेरिका और एशिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही, खासकर टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। विदेशी बाजारों के इस तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें-
दुनिया भर में तनाव के कारण कच्चा तेल $108 प्रति बैरल के पार बना हुआ है। भारत में तेल महंगा होने से महंगाई और कंपनियों का खर्च बढ़ने का डर रहता है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं।

बाजार में डर का माहौल-
बाजार में जोखिम और उतार-चढ़ाव को नापने वाला श्इंडिया विक्सश् इंडेक्स करीब 4ः चढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों के बीच असमंजस और डर का माहौल बढ़ गया है, जिससे लोग खरीदारी से बच रहे हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी बढ़त-
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी 16 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ था।

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

बारिश ने बर्बाद किए रावण के पुतले! कर्ज में डूबे कारीगरों पर दोहरी मार | Dussehra 2026 | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2