KBP Times

अलवर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने किया रास्ता जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की

Murder in Alwar

Murder : अलवर के बड़ौदामेव में गुरुवार थाने के सामने युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। युवक बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था। हत्या से गुस्साए लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। गोविंदगढ़, बगड़ का तिराया, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार बड़ा वास निवासी सेकून खान (40) पुत्र नसरू खान अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक में छोड़कर थाने के सामने से निकल रहा था। इसी दौरान हर्ष मूर्तिकार आया। उसने बाइक सवार सेकून को नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर सड़क पर पड़े पत्थर (पट्‌टी के टुकड़े) से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

लोगों में आक्रोश, रोड जाम किया

घटना से लोगों में आक्रोश है। युवक के परिजन और गांव के लोग अलवर जिला हॉस्पिटल और बड़ौदामेव थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने अलवर-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन भी लग गई है। लोग पूरे थाने को सस्पेंड और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सेकून के तीन बच्चे हैं और वह खेती करता था। पानी की टंकी पर चढ़ गए थे प्रदर्शनकारीरू हत्या के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता संजय प्रधान और अनिल जोनवाल वन मंत्री संजय शर्मा के घर के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। पुलिस की समझाइश के बाद वे नीचे उतर गए।

SIT गठित करने की मांग

एसआईटी गठित करने की मांग- सर्व एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर खान ने मामले में तुरंत SIT गठित करने की मांग की है। मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सभी सरकारी योजनाओं में परिजनों को लाभ दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना नहीं उठाया जाएगा।

अस्पताल के बाहर रास्ता जाम करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार अलवर जिला अस्पताल के बाहर देर शाम 7 बजे के बाद भी धरना जारी है। अब कुछ ही देर में संगठन के लोग रास्ता जाम करने की तैयारी कर रहे हैं।

जिला अस्पताल के बाहर धरना जारी

अलवर जिला अस्पताल के बाहर लगातार धरना चल रहा है। फिलहाल समाज के लोग अपनी मांगों का एक पत्र लिख रहे हैं। इसके बाद उच्च अधिकारी को अपना मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।

पुलिस समझाइश के बाद टंकी से नीचे उतरे लोग

पुलिस की समझाइश के बाद तीनों युवक पानी की टंकी से नीचे उतर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि आपकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। आप नीचे आ जाइए, इसके बाद तीनों युवक टंकी से नीचे उतर गए।

आरोपी को तुरंत पकड़ लिया

एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। जांच के बाद उसके मानसिक हालत का पता चलेगा। आरोपी बड़ौदामेव का ही रहने वाला है, लेकिन काफी सालों से यहां रह नहीं रहा था। कुछ दिन पहले ही वापस आया था। उसका अपने पिता से भी झगड़ा हुआ था। आरोपी के थाने से निकलकर जाने की बात गलत है।

थाने के स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग

युवक की हत्या के बाद तीन जगह धरना दिया जा रहा है। बड़ौदामेव थाने के बाहर, अलवर जिला हॉस्पिटल के बाहर और वन मंत्री संजय शर्मा के घर के सामने पानी की टंकी पर युवक चढ़े हुए हैं। थाने के स्टाफ को सस्पेंड करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। टंकी पर चढ़े युवकों से पुलिस समझाइश कर रही है।

राजस्थान में दादिया से पंचायत चुनाव अभियान शुरू करेंगे नितिन नवीन, दीनदयाल जयंति पर होगा सम्मेलन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

2

2