KBP Times

अजमेर में अवैध बांग्लादेशी महिला डिटेन, पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेजा

Illegal Bangladeshi

Bangladeshi : अजमेर में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज़ या वीज़ा नहीं मिले। शुरुआती पूछताछ में उसने करीब एक महीने पहले भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। इस विशेष अभियान के तहत जिले में अब तक 58 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जिला पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

दो-तीन दिन की निगरानी के बाद होटल में दी दबिश

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से विभिन्न इलाकों में सघन सत्यापन और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 14 जुलाई को सूचना मिली कि क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला ठहरी हुई है। सूचना पर संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर महिला को हिरासत में लिया।

जयपुर, ब्यावर होते हुए पहुंची थी अजमेर

पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान मीम अख्तर निवासी जिला किशोरगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई। उसने बताया कि वह जून महीने में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बने कच्चे रास्तों से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद काम की तलाश में पहले जयपुर, फिर ब्यावर गई और 14 जुलाई को अजमेर पहुंचकर होटल में ठहरी थी।

स्थानीय मदद मिली या नहीं, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिले। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अब पुलिस और सीआईडी इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि सीमा पार करने या अजमेर तक पहुंचने में किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसकी मदद की थी या नहीं। शुरुआती पूछताछ में महिला ने अकेले ही भारत आने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : जेल की सलाखों के पीछे पनपा प्यार, अब करेंगे शादी, महिला ने पति और युवक ने पड़ोसी की ली थी जान

यह भी देखें: जयपुर के शास्त्री नगर पेंटर कॉलोनी चौराहा बना कचरे का अड्डा, गंदगी, जाम और नशे से लोग परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2