Gajraj Singh: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद हेतु एडवोकेट गजराज सिंह राजावत ने जोधपुर जाकर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के पश्चात गजराज सिंह राजावत ने राजस्थान के अधिवक्ताओं को बताया कि उन्होंने दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जयपुर में वर्ष 2016 से लगातार 3 बार महासचिव तथा 2 बार अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए बार एवं अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
अधिवक्ता वर्ग के हित में कार्यशील
गजराज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए वकीलों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, पारदर्शिता एवं एकजुटता पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए उनका विस्तृत घोषणापत्र पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में निर्वाचित होने के पश्चात किए जाने वाले कार्यों का भी स्पष्ट उल्लेख है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या में हो रहे महायज्ञ में लगी आग, मची अफरा-तफरी
उन्होंने यह भी बताया कि वे राजस्थान की लगभग 270 बार एसोसिएशनों में जाकर अधिवक्ता से संपर्क कर चुके हैं तथा कई स्थानों पर 2 से 3 बार जाकर उनसे संवाद स्थापित किया है, उनकी समस्याओं को सुना है एवं उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
यह भी देखें : भजन गायक छोटू सिंह ने शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर लगाए गंभीर आरोप | KBP Times



