Fire : योध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने एक घंटे बाद हालांकि आग पर काबू पा लिया है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। इससे पूर्व आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा कराया जा रहा है। महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू में जुटी हैं। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां प्रयास कर रही हैं। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था।
रेस्क्यू टीम जुटी
फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू में जुटी हैं। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था तभी आग लग गई।
यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह बोले, ‘बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण’
आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की रेसक्यू टीम ने कडी मेहनत कर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया है। जिला कलेक्टर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से किसी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times



