KBP Times

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Ashok Gehlot

Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर ढंग से मैनजमेंट नहीं हुआ तो आगे भी पेपरलीक होंगे। अभी पेपरलीक इसलिए नहीं हो रहे हैं, क्योंकि हमने कानून पास किया, हमने प्रोसेस को बदला था। यह उसका असर है। गहलोत ने कहा कि यह तो रुकना ही था। ये क्या श्रेय ले रहे हैं उसका? इन्होंने क्या किया? ओएमआर शीट घोटाले में जो पकड़े गए, उन आरोपियों की जमानत हो गई, इन्होंने कुछ किया नहीं।

विपक्षी दलों से सलाह करके बिल लाते

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित अपने बंगले पर मीडिया से बात की। पेपर परीक्षा नकल पर लोकसभा में पास बिल पर गहलोत ने कहा- विपक्षी दलों से सलाह करके बिल लाते तो ठीक रहता। नकल पर सजा बढ़ा दी है। हमारी सरकार ने राजस्थान में नकल के खिलाफ कानून बनाया उसमें आजीवन कारावास की सजा है, नकल माफिया की प्रॉपर्टी सीज करना और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान पहले से कर रखा है, सब कुछ कर रखा है हमने। गहलोत ने कहा कि अगर मैनेजमेंट ढंग से नहीं होगा तो पेपरलीक बाद में होंगे। सजा का तो आप जानते हैं, कानून तो चोरी के खिलाफ भी बने हुए हैं, लेकिन चोरियां होती हैं।

अगले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा- अगली बार तो हमारा आना निश्चित है, सरकार कांग्रेस की बनेगी हम जानते हैं, लेकिन पांच साल जनता के काम तो हों, इस​लिए हम चाहते हैं कि आप सुशासन दीजिए। उन्होंने कहा- राजस्थान में जिस तरह सरकार चल रही है उसकी चर्चा हर घर में, हर गांव में है। अब चर्चा निगेटिव है या पॉजिटिव यह मुख्यमंत्री को पता लगवाना चाहिए। कुशासन की ऐसी ही हालत बनी रही तो नुकसान जनता को है। हम चाहते हैं आप सुशासन दीजिए। 5 साल राज करो, हमें ऐतराज नहीं है।

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं उनका बार बार माइक बंद होता है

गहलोत ने कहा- राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं तो ये हमेशा माइक बंद कर देते हैं। स्पीकर कहते हैं उनके हाथ में बटन नहीं है, भले उनके हाथ में बटन नहीं है लेकिन उनकी देखरेख में ही हाउस का संचालन होता है। आप माइक संचालन करने वाले ​अफसरों को जो ब्रीफ करोगे, जो इशारा करोगे तो ही माइक बंद करते हैं। माइक बंद करने का बटन भले उनकी टेबल पर नहीं हो लेकिन होता सब कुछ उनके इशारों से है। यह सच है कि राहुल गांधी का माइक बंद होता है। स्पीकर अब कह रहे हैं उनके हाथ में बटन नहीं है।

यह भी पढ़ें -जयपुर में NSUI के तीन छात्र टंकी पर चढ़े, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

यह भी देखें-लिखित आदेश दो, तभी उठेंगे’ RU में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल जारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2