KBP Times

कोविड महामारी में लोग मर रहे थे, मिड डे मिल योजना में करोड़ों का घोटाला हो रहा था, ACB में मामला दर्ज

ACB Rajasthan
ACB Rajasthan Action: 2019 में कोविड महामारी में जहां एक तरफ लोग मर रहे थे वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में मिड डे मील योजना में करोड़ों रुपये का 
घोटाला हो रहा था। बेइमान लोग आपदा में भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे थे। कोविड महामारी के दौरान विद्यालय बंद रहने की अवधि में राजस्थान राज्य 
सरकार द्वारा संचालित राज्य मिड डे मिल योजना के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु कॉनफैड के माध्यम से दाल, तेल, मसाले आदि से युक्त 
कॉम्बो पैक की आपूर्ति कराई गई थी। उक्त सामग्री को FSSAI एवं एगमार्क मानकों के अनुरूप बताते हुए राज्य के विद्यालयों तक डोर-स्टेप डिलीवरी किए जाने का दावा 
किया गया था। इस योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त होने पर ACB Rajasthan द्वारा प्राथमिक जांच दर्ज की गई है।

कॉनफैड के अधिकारियों की आपसी मिलीभगत

ACB Rajasthan द्वारा की गई प्राथमिक जांच एवं तत्पश्चात की गई विस्तृत जांच में यह तथ्य सामने आए कि मिड डे मिल योजना से जुड़े अधिकारियों एवं कॉनफैड के अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत कर षड्यंत्रपूर्वक नियमों में बदलाव किए। इसके परिणामस्वरूप पात्र एवं योग्य फर्मों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया तथा अपनी चहेती फर्मों को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए टेंडर आवंटित किए गए। इन फर्मों द्वारा आगे अन्य संस्थाओं को अवैध रूप से सबलेट कर दिया गया, जिनके माध्यम से फर्जी आपूर्तिकर्ताओं एवं ट्रांसपोर्टरों का एक संगठित नेटवर्क खड़ा किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि कई मामलों में वास्तविक रूप से माल की खरीद एवं आपूर्ति किए बिना ही अधिक दरों के फर्जी बिल प्रस्तुत किए गए तथा उन्हीं के आधार पर सरकारी भुगतान प्राप्त कर लिया गया। इस प्रकार सुनियोजित धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपसी सांठगांठ के माध्यम से राज्य राजकोष को करीब 2000 करोड़ रुपये का सीधा वित्तीय नुकसान आंका गया है, की गंभीर क्षति पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा में सदाचार कमेटी की बैठक, BAP विधायक जयकृष्ण पटेल पेश

व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध ACB Rajasthan में प्रकरण दर्ज

उक्त प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर योजना की अवधि के दौरान पदस्थापित निम्नलिखित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान में प्रकरण दर्ज किया गया हैं-
सांवतराम, सहायक लेखाधिकारी, कॉनफैड, राजेन्द्र, प्रबंधक (नागरिक आपूर्ति), कॉनफैड, लोकेश कुमार बापना, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति, कॉनफैड, प्रतिभा सैनी, सहायक प्रबंधक, कॉनफैड, योगेन्द्र शर्मा, प्रबंधक (आयोजना), कॉनफैड, राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रबंधक, कॉनफैड, रामधन बैरवा, गोदाम कीपर, मार्केटिंग अनुभाग, कॉनफैड
दिनेश कुमार शर्मा, सुपरवाइजर, मार्केटिंग अनुभाग, कॉनफैड, कंवलजीत सिंह राणावत, मधुर यादव, त्रिभुवन यादव, सतीश मुलचंद व्यास, दीपक व्यास, रितेश यादव, शैलेश सक्सैना, रीजनल मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार, बी.सी. जोशी, डिप्टी मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार, चंदन सिंह, सहायक मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार, मैसर्स तिरूपति सप्लायर्स, मैसर्स जागृत एंटरप्राइजेज, मैसर्स एमटी एंटरप्राइजेज, मैसर्स साई ट्रेडिंग के प्रोपराइटर एवं अन्य संबंधित व्यक्ति।

यह भी देखें : Jaipur Army Day Parade 2026 | जयपुर में पहली बार सेना की भव्य परेड

दस्तावेजों की गहन जांच

ACB Rajasthan द्वारा प्रकरण में आरोपियों की भूमिका, वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों की कूटरचना तथा सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। मामले में साक्ष्य संकलन, रिकॉर्ड की जांच एवं अन्य आवश्यक अनुसंधानात्मक कार्यवाही जारी है। दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2