KBP Times

राजस्थान विधानसभा में सदाचार कमेटी की बैठक, BAP विधायक जयकृष्ण पटेल पेश

BAP

Jaikrishna Patel: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को सदाचार कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल (Jaikrishna Patel) और एसीबी के जांच अधिकारी कमेटी के सामने पेश हुए। दोनों से मामले को लेकर सवाल-जवाब किए गए। इस केस की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सदाचार कमेटी ने उन्हें साक्ष्य देने के लिए बुलाया था, जो कमेटी को सौंप दिए गए हैं।

जांच अधिकारी का बयान

जांच अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों को अपना बचाव करने का अधिकार है। सदाचार कमेटी की ओर से जो सवाल किए गए, उनके जवाब जांच एजेंसी की तरफ से दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में चार्जशीट पेश की जानी है। अभी तक दो आरोपी हैं, जिन्हें नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। चार्जशीट अगले सप्ताह पेश किए जाने की संभावना है। वहीं विधायक जयकृष्ण पटेल (Jaikrishna Patel) ने इस पूरे मामले से इनकार किया है।

रिश्वत मांगने का आरोप और गिरफ्तारी

एसीबी ने पिछले साल 4 मई को बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल (Jaikrishna Patel) को जयपुर के ज्योति नगर स्थित उनके विधायक आवास से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि विधायक ने विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े सवाल लगाए थे और बाद में उन्हें वापस लेने के लिए मोटी रिश्वत मांगी। एसीबी के अनुसार, पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जो बाद में 2.5 करोड़ रुपये में तय हुई। इस मामले में विधायक समेत कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि सभी आरोपियों को बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत

FAINTING CAUSES

बार-बार बेहोश होना सिर्फ लो बीपी की समस्या नहीं हो सकता है दिल या दिमाग से जुड़ा गंभीर संकेत – जानें कब होना चाहिए अलर्ट

Bank account

IDFC FIRST Bank में बड़ी धोखाधड़ी ! हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ की हेराफेरी

Bhupen Bora

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, CM हिमंत बिस्वा बोले- उनका नया जीवन…

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी