KBP Times

जयपुर में अपना घर या जमीन लेना होगा महंगा, सरकार ने की DLC दरों में 49 प्रतिशत तक वृद्वि

DLC rate increase

DLC Rate increase : राजधानी जयपुर में अपना घर बनाना या खरीदना अब एक मध्यमवर्गिय और नौकरीपेशा वर्ग के लिए मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार जयपुर में डीएलसी दरों में एक बार फिर से बढोत्तरी करने जा रही है। इस कारण जयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा हो जाएगा। सरकार ने डीएलसी दरों में जुलाई महीने से ही 5 से लेकर 49 फीसदी तक वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

बैठक में लिया रखे प्रस्ताव

जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी सब रजिस्ट्रार ने अपने-अपने क्षेत्र में जमीनों के बाजार मूल्य का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव रखे। इसमें ज्यादातर जमीन जो शहरी इलाके में आ रही हैं, उनमें 40 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में कई जगह 35 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव आए। जानकारी के मुताबिक बैठक में कई जगह से आए बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। ज्यादातर जगह 5 से लेकर 40 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव रखे गए। वहीं कुछ चुनिंदा कॉलोनियों में 49 फीसदी तक बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव रखा गया। इस वर्ष 4 महीने में दूसरी बार जमीनों की डीएलसी दरें बढ़ाई जाएगी। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी वृद्धि की गई थी।

इन जगह 49 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

बैठक में सब-रजिस्ट्रार ने खातीपुरा रोड स्थित भारतेंदु नगर में डीएलसी दरों में 49 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की। यहां वर्तमान में डीएलसी दरें 15400 से 16940 रुपए है, जो 40 से 60 फीट तक की रोड पर मौजूद जमीनों की हैं। वहीं इससे छोटी सड़कों पर कीमतें 12650 रुपए प्रति वर्गमीटर है।

एक अप्रैल को बढ़ी थी कीमतें

जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार जयपुर में डीएलसी की दरें अब तक तीन बार बढ़ चुकी हैं। इससे पहले 1 अप्रैल 2024 में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर 2024 में सरकार ने फिर 5 से 15 फीसदी तक दरें बढ़ाईं। अप्रैल 2026 में सरकार ने एक बार फिर 10 फीसदी की बढ़ोतरी की। अप्रैल में जयपुर के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भी सरकार ने 10 फीसदी डीएलसी की दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मई में फाइनेंस सेक्रेटरी ने सभी कलेक्टर्स को जून के तीसरे सप्ताह तक डीएलसी की बैठक करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें : अजमेर में PM मोदी और CM भजनलाल पर टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन

यह भी देखें: E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब? माइलेज कम होने के दावों पर बड़ा खुलासा | E20 Petrol Truth

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

2

2