KBP Times

आम बजट 2026 पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिक्रियाएं, किसी ने निराशाजनक तो किसी ने संभावनाओं से भरा बताया

Reactions budget

Budget 2026 Reactions : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आम बजट 2026 पर राजस्थान के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, आईए जानते हैं किसने क्या कहा –

महिलाओं, युवाओं और किसानों को निराश करने वाला

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने कहा कि “यह बजट महंगाई, बेरोज़गारी और महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे सिर्फ आंकड़ों की बाज़ीगरी आती है, जनता की ज़िंदगी से कोई सरोकार नहीं है।”
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए गए हैं, न तो महिला सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना है न ही कामकाजी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और बेटियों की शिक्षा के लिए कोई प्रभावी प्रावधान, यह बजट गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को निराश करने वाला बजट है।”

काम पैसे वालों का-नाम किसानों का

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि केंद्र के बजट की अनुभूति कृषि प्रधान भारत के बजट जैसी नहीं है। बजट के केंद्र बिंदु में कृषि एवं किसान के स्थान पर पूंजीपतियों की पूंजी बढ़ोतरी है। यह ‘ऋण मुक्त किसान, समृद्ध हिंदुस्तान’ की भावना से कोसों दूर है। ट्रंप टैरिफ जैसी नीतियों से उत्पन्न वैश्विक उथल-पुथल भरी अस्थिरता के समय ग्राम उद्योगों से परिपूर्ण स्वायत्त गांवो की रचना के लिए चर्चा तक नहीं है। युवा भारत का भटकाव रोकते हुए युवाओं का तनाव एवं उनके परिजनों की चिंता समाप्त करने की दिशा में प्रत्येक गांव को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने को अनदेखा किया गया है। स्वाभिमानी भारत बनाने के लिए गरीब को छप्पर निर्माण में सक्षम बनाने के स्थान पर पूर्व से चली आ रही ‘गरीब को छप्पर’ वाली घिसी पिटी नीति ही अपनाई गयी है।

यह भी पढ़ेंः आम बजट में राजस्थान को क्या मिला ? केन्द्र से ज्यादा धन लेकिन हिस्सेदारी में कटौती

पर्यटन सेक्टर को आगे बढ़ने वाला बजट

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान और सचिव रणविजय सिंह ने ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में पर्यटन को रोज़गार सृजन, क्षेत्रीय विकास और विदेशी मुद्रा अर्जन का प्रमुख माध्यम मानते हुए एक स्पष्ट और सकारात्मक दिशा दी गई है। हेरिटेज पर्यटन, इको व एडवेंचर टूरिज़्म, टूरिज़्म सर्किट, मेडिकल टूरिज़्म हब और बेहतर कनेक्टिविटी पर दिया गया ज़ोर स्वागत योग्य है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टूरिज़्म गाइड व प्रोफेशनल्स के लिए स्किल डेवलपमेंट, तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा सरलीकरण से यात्रा को सुगम बनाने और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह बजट यह संकेत देता है कि पर्यटन अब केवल एक सहायक सेक्टर नहीं बल्कि रणनीतिक आर्थिक स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी देखेंः बजट 2026 पर ज़मीनी सच्चाई: CA, व्यापारी, एनालिस्ट और महिलाएं क्या कहती हैं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2