KBP Times

आम बजट में राजस्थान को क्या मिला ? केन्द्र से ज्यादा धन लेकिन हिस्सेदारी में कटौती

budget and rajasthan

Tax & budget: संसद में पेश किए आम बजट में राजस्थान के लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई लेकिन टैक्स से हिस्सेदारी की बात करें तो राजस्थान को इस बार लगभग 41 प्रतिशत की कटौती हुई है लेकिन दूसरी तरफ पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा पैसे भी आवंटित हुए है। केंद्रीय बजट में राजस्थान को केंद्रीय करों (टैक्स) से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को इस बार केंद्रीय करों से पिछले बजट की तुलना में 6505.40 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे।

पिछले साल के बजट में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर राजस्थान को 84,487.83 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जो बाद में रिवाइज्ड होकर 83,940.45 करोड़ रुपए हो गए थे।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट में राज्यवार दिए गए हिस्से में इसका ब्योरा दिया है। राजस्थान को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में इस बार राज्यवार प्रतिशत के हिसाब से कटौती देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः Budget 2026 update : कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान, सस्ती हो जाएंगी चीज़े

पिछले बजट में केंद्रीय करों में राजस्थान की हिस्सेदारी 6.026 प्रतिशत थी, जो इस बार घटकर 5.926 प्रतिशत हो गई है।

इनकम टैक्स से सबसे ज्यादा 32 हजार करोड़ मिलेंगे

2026-27 में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राजस्थान को इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा फंड मिलेगा। सबसे ज्यादा इनकम टैक्स में हिस्सेदारी से 32,187.25 करोड़ का फंड मिलेगा। कॉर्पोरेट टैक्स से राजस्थान की हिस्सेदारी के 26550.56 करोड़ मिलेंगे।

यह भी देखेंः बजट 2026 पर ज़मीनी सच्चाई: CA, व्यापारी, एनालिस्ट और महिलाएं क्या कहती हैं? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2