KBP Times

राज्य सरकार ने दो संभागों में खेजडी कटाई पर लगाया प्रतिबंध, प्रदर्शनकारियों ने कहा, ‘पूरे प्रदेश में लगे रोक’

khejdi

Rajasthan News: राज्य सरकार ने आखिरकार बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन को चौथे दिन पूरी तरह से खत्म कराने का प्रयास किया और आंशिक रुप से सफल भी हुई लेकिन प्रदर्शनकारी अनशन तोडने के बाद फिर से अनशन पर बैठ गए और राज्य सरकार से मांग की कि राजस्थान में खेजड़ी काटने पर रोक लगेगी, तभी आंदोलन खत्म किया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को मंत्री केके विश्नोई ने बीकानेर में खेजडी कटाई पर अनशन कर रहे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सरकार ने अभी सिर्फ जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाई है वहीं अन्य संभागों से आए लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

2 फरवरी से जारी था अनशन

बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास खेजडी कटाई पर पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन की शुरुआत हुई थी। आज अनशन का चौथा दिन था। 2 फरवरी की रात को ही सभी आंदोलनकारी बिश्नोई धर्मशाला पहुंच गए थे। बुधवार देर रात 4 अनशनकारियों को अस्थायी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

यूं चला घटनाक्रम

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल (बिश्नोई धर्मशाला) पर पहुंचे। मंच पर मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आप अनशन तोड़ दीजिए, हम लिखकर दे देंगे।

मंच पर मौजूद संतों ने बिना लिखित आश्वासन के अनशन से उठने से इनकार कर दिया। जब केके विश्नोई मंच पर अपनी बात रख रहे थे, तभी संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए। उन्होंने कहा- इधर-उधर की बात न

चला घटनाक्रम

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल (बिश्नोई धर्मशाला) पर पहुंचे। मंच पर मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आप अनशन तोड़ दीजिए, हम लिखकर दे देंगे।

यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के विरोध में मुहिम चलाने वाले बलजीत खुद फंसे, ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया तीन दिन का रिमांड

मंच पर मौजूद संतों ने बिना लिखित आश्वासन के अनशन से उठने से इनकार कर दिया। जब केके विश्नोई मंच पर अपनी बात रख रहे थे, तभी संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए। उन्होंने कहा- इधर-उधर की बात न करें। सीधा बताएं लिखित में देंगे या नहीं। यदि लिखित में नहीं देंगे तो हम अनशन पर बैठे हैं।

केके विश्नोई ने कहा- सरकार लिखित में देने को तैयार है। आप अनशन तोड़ दीजिए।

फलोदी विधायक के बयान पर भड़के आंदोलनकारी

फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अनशन तोड़ने की अपील की। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। आंदोलनकारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि आश्वासन लिखित में दिया जाए। इस पर पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि यदि किसी की जान को नुकसान हुआ, तो आपका, हमारा और सभी का मुंह खराब होगा। इस बयान से लोग और भड़क गए। वे नाराज हो गए और पब्बाराम को बैठ जाने के लिए कह दिया।

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2