KBP Times

बलाई समाज ने राजेन्द्र केडिया का किया सम्मान, “मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” भावुक होकर बोले भामाशाह

kedia samman

Honoured by Balai Community : बलाई समाज की ओर से केडिया ग्रुप और केबीपी टाइम्स के चेयरमैन राजेंद्र केडिया का रविवार को विद्याधर नगर जयपुर में एक भव्य समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम बलाई समाज को निःशुल्क भूमि दान दिए पर भामाशाह राजेन्द्र केडिया को धन्यवाद देने स्वरुप आयोजित किया गया था। इस अवसर पर समारोह में बड़ी संख्या में बलाई समाज के लोग उपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रान्तीय बलाई समाज संस्था की ओर से आयोजित समारोह में संस्था पदाधिकारियों ने केडिया ग्रुप और केबीपी टाइम्स के चैयरमेन राजेन्द्र केडिया को साफा पहनाकर तथा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

बलाई समाज को दी सौगात

कुछ समय पूर्व विद्याधर नगर जयपुर विधानसभा क्षेत्र में भामाशाह राजेंद्र केडिया ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 400 गज भूमि प्रान्तीय बलाई समाज संस्था, मुरलीपुरा को निशुल्क दी थी जिसके धन्यवाद स्वरूप बलाई समाज संस्था ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजन में भामाशाह राजेंद्र केडिया, सौरभ केडिया और गौरव केडिया का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

“मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं”

बलाई समाज के सम्मान कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में राजेन्द्र केडिया ने भावुक होकर कहा कि मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं। आज बलाई समाज ने जो मेरा सम्मान किया है ऐसा प्यार और सम्मान मुझे कहीं नहीं मिला है। हमारे देश के संविधान निर्माता महान विचारक डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिए मेरी तुच्छ भागीदारी से मैं गौरन्वित महसूस कर रहा हूं। समाज के लोगों की मौजूदगी में भामाशाह ने अन्य भामाशाहों से भी अपील की कि वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। भामाशाह राजेन्द्र केडिया ने समारोह के बाद केबीपी टाइम्स को बताया कि मेरी यह इच्छ थी कि बलाई समाज के लिए कुछ करुं, मैंने समाज की संस्था के लोगों से बात की और भूमि दान देने की घोषणा की। मेरा मानना है कि इंसान जब समाज की भलाई के लिए कर्म करता है तो पूरा समाज उसके साथ खड़ा हो जाता है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक केन्द्र बनेगा

जानकारी के मुताबिक, भामाशाह राजेन्द्र केडिया द्वारा निःशुल्क दी गई भूमि पर आंबेडकर सामुदायिक केंद्र और कार्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा, जो समाज की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में उपयोगी साबित होंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कंकाल बने शव देख कांप उठी रूह

नई के पीढ़ी उज्जवल भविष्य के लिए होगा निर्माण

कार्यक्रम के संयोजक कालूराम बुनकर ने केबीपी टाइम्स को बताया कि भामाशाह राजेन्द्र केडिया जी ने अपनी खातेदारी वाली भूमि में से 400 गज की भूमि बलाई समाज को दान दी है, मैं पूरे बलाई समाज की ओर से राजेन्द्र केडिया को धन्यवाद देता हूं और इस भूमि पर हम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से ऐसा शिक्षा केन्द्र का निर्माण करेंगे जिसमें बलाई समाज के युवा, भावी पीढ़ी लाभन्वित होंगी। कार्यक्रम में केबीपी टाइम्स के डायरेक्टर सौरभ केडिया और गौरव केडिया समेत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी

यह भी देखें : “मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” बलाई समाज के कार्यक्रम में भावुक हुए भामाशाह | Ambedkar Community

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2