KBP Times

राजस्थान में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कंकाल बने शव देख कांप उठी रूह

Bhiwadi Chemical Factory Fire

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए है. जबकि 10 से ज्यादा मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग की लपटें देखकर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना की सूचना मिलने पर खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलने पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

8 मजदूरों के शव निकाले गए
भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ. एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला है. तुरंत रेस्कयू शुरू किया गया. मजदूरों के शव बुरी तरह जल गए हैं. कई शवों के कंकाल भर बचे हैं. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. फैक्ट्री के मालिक का नाम राजेंद्र है.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह

घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मृत्यु हो गई है. काफी लोग घायल हुए हैं. नुकसान हुआ है. जनता आक्रोशित है. सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी कई घटनाएं हो गई है सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है ये बहुत ही गंभीर बात है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2