KBP Times

जालौन में दर्दनाक घटना: आईफोन की जिद पूरी न होने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां आईफोन न मिलने से आहत 11वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में है।

मामला डकोर थाना क्षेत्र के कुसमीलिया गांव का है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय माया के रूप में हुई है, जो राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। माया के पिता तुलसीराम राजपूत खेती और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

आईफोन की जिद बनी विवाद की वजह

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले माया का मोबाइल फोन खराब हो गया था, जिसके बाद वह नया फोन खरीदने की जिद करने लगी। उसने पुराने मॉडल का आईफोन मांगा, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण पिता ने तुरंत फोन दिलाने में असमर्थता जताई और फसल बिकने के बाद फोन दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन माया इस बात से संतुष्ट नहीं हुई।

परिजनों को नहीं था अंदेशा

पिता ने बताया कि माया स्वभाव से जिद्दी थी। इससे पहले भी उसने कुछ चीजों की मांग की थी, जो पूरी की गई थीं। शुक्रवार को उसने कथित तौर पर कहा था कि अगर फोन नहीं मिला तो अंजाम बुरा होगा, लेकिन परिवार को उसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ।

जहर खाने से बिगड़ी हालत

शनिवार को जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तभी माया ने चूहे मारने की दवा खा ली। बाद में उसने खुद अपने भाई को इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

पिता गहरे सदमे में

बेटी की मौत के बाद पिता खुद को दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि गरीबी के कारण वह बेटी की मांग पूरी नहीं कर पाए और उसकी मानसिक स्थिति को समय रहते समझ नहीं सके।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती द्वारा आत्महत्या करने के पीछे की परिस्थितियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें – उन्नाव रेप केस: पिता के समर्थन में खुलकर सामने आईं ऐश्वर्या सेंगर, प्रियंका गांधी पर पहले भी साध चुकी हैं निशाना

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Congress meeting in kekri

केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

2

2