KBP Times

Asian Games में भारत को तीसरा Gold, अब तक 27 मेडल जीत चुके भारतीय खिलाड़ी

India win Gold in kabaddi

India Win Gold : एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मिला है। महिला कबड्डी टीम ने लगातार 5वीं बार मेडल जीता है। टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। इसके अतिरिक्त गेम्स में भारत के हिस्से में 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज भी आए है। विमेंस टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चैथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल आया

लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है। 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इंडिया को ब्रॉन्ज मिला था।

शूटिंग में इस एडिशन का 11वां मेडल आया, सिल्वर मिला

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में आशी चैकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद के नाम शामिल रहे। इंडिया को शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं।

इंडिया मेडल टैली के 12वें स्थान पर कायम

इस गोल्ड के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके मेडल की संख्या 27 पहुंच गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

स्क्वॉश में अनाहत सिंह फाइनल में पहुंचीं

भारत की अनाहत सिंह ने स्क्वॉश के विमेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। वे इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अनाहत ने जापान की वतनाबे को हराया।
अनाहत दो गेम से पिछड़ रही थीं। उनके के खिलाफ तीसरे गेम में दो मैच पॉइंट थे, लेकिन उन्होंने दोनों बचाए और गेम जीत लिया। चैथे और 5वें गेम में वतनाबे को कोई मौका नहीं दिया। वतनाबे वर्ल्ड नंबर-6 हैं, जबकि अनाहत की रैंकिंग 17 है।

यह भी पढ़ें –Asian Games 2026; भारत की सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग में जीता Gold, सात्विक-चिराग बैडमिंटन में हारे

यह भी देखें – निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2