KBP Times

Asian Games 2026; भारत की सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग में जीता Gold, सात्विक-चिराग बैडमिंटन में हारे

India win Gold in Shooting

India Got Gold : भारतीय शूटर्स ने अपने देश को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल दिलाए। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता। फिर 9.02 बजे 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला। भारत की पुरुष और महिला कबड्‌डी टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी पदक पक्के हुए हैं। इन मेडल्स के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान आ गया है। उसने 2 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते हैं।

भारत को दूसरा गोल्ड मिला, शूटिंग में पहला

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का पहला गोल्ड है। भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

गोल्ड मेडल की उम्मीद को झटका

एशियन गेम्स में शुक्रवार को बैडमिंटन से भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गई है। इस जोड़ी ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया था।

गुरिंदरवीर 100 मीटर के फाइनल की रेस बाहर

भारत के गुरिंदरवीर सिंह पुरुषों की 100 मीटर हीट-2 में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10.32 सेकेंड का समय लिया। ओमान के अल बलुशी ने 10.01 सेकेंड के समय के साथ हीट जीती। पांचवें स्थान पर रहने के कारण गुरिंदरवीर फाइनल की रेस से बाहर हो गए।

बॉक्सिंग- प्रीति को पांग चोल मी से 0-5 से हार मिली

भारत की प्रीति को एशियन गेम्स में उत्तर कोरिया की पांग चोल मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पांग ने मैच 5-0 से जीत दर्ज की। इस हार के साथ प्रीति का एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया।

वेटलिफ्टिंग- निरुपमा देवी 61 किग्रा में मेडल रेस से बाहर

भारत की निरुपमा देवी ने महिलाओं की 61 किग्रा वेट कैटेगरी में कुल 217 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 124 किग्रा वजन उठाया। वे मेडल रेस से बाहर हो गई हैं।

यह भी पढ़ें – Asian Games 2026; भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी, निशानेबाजी में मिला कांस्य, कुल 15 पदक जीते

यह भी देखें –#Jaipur: वनभूमि पर RIICO का कब्जा? खसरा 7/2 पर NGT के आदेश के बाद उठे बड़े सवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2