KBP Times

नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट: 58 टीमें 11 हजार खिलाडी ले रहे हिस्सा, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पहली बार आयोजित हो रहे नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट का आगाज वर्चुअली किया। यह टूर्नामेंट चार से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पूरे देश से 1,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमें खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है।

टूर्नामेंट : पीएम मोदी ने की तारीफ

इस टूर्नामेंट मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से काशी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो रहा है। आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट में पहुंचे हैं। आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी। देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं, इसका मतलब है कि आप सब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं। वाराणसी ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसे शिक्षा संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं।

टूर्नामेंट : मेंस और वुमेंस की टीमें लेंगी हिस्सा

उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट चैंपियनशिप हो रही है। इसमें 30 मेंस और 28 वुमेंस टीमें हिस्सा लेंगीं। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रेलवे के अलावा सेना के तीनों अंगों को मिलाकर बनी टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश भर के लगभग 1044 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे,जिसमें 540 पुरुष खिलाड़ी और 504 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, जमानत याचिका खारिज

कई बड़े लोगों को किया गया था आमंत्रित

बताया गया कि वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिशों का नतीजा है। राष्ट्रीय स्तर के इस उद्घाटन समारोह में सभी खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। चैंपियनशिप में स्विट्जरलैंड से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के आब्जर्वर भी मौजूद रहे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

2

2