KBP Times

मुस्तफिजुर रहमान को फिर मिला IPL 2026 का ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

Mustafizur Rahman:फिर मिला IPL 2026 का ऑफर?

Mustafizur Rahman IPL Return: IPL 2026 से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद BCCI के निर्देश पर रिलीज कर दिया। अब सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि BCCI अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रहा है और मुस्तफिजुर को वापस बुलाने का प्रस्ताव रखा गया है। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इन खबरों को पूरी तरह नकार दिया है।

BCB अध्यक्ष का साफ बयान

हाल हि के एक मीडिया इंटरव्यू में अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा: “मैंने BCCI के साथ मुस्तफिजुर(Mustafizur Rahman) की IPL में वापसी को लेकर कोई लिखित या मौखिक चर्चा नहीं की है। मैंने अपने बोर्ड के किसी सदस्य से भी इस बारे में बात नहीं की। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।”यह बयान कई बड़े मीडिया आउटलेट्स जैसे में प्रकाशित हुआ है। BCB ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी वापसी का प्रस्ताव नहीं आया है, और अफवाहें बेबुनियाद हैं।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद ?

  • बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों (खासकर हिंदुओं) पर हमलों की खबरें और वीडियो वायरल होने से भारत में गुस्सा फैला।
  • KKR ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ में खरीदा, लेकिन विरोध बढ़ने पर BCCI ने KKR को निर्देश दिया कि उन्हें रिलीज करें। यह फैसला BCCI के टॉप लेवल से आया था, बिना सीनियर अधिकारियों से पूरी सलाह लिए।
  • KKR ने आधिकारिक बयान जारी कर रिलीज की पुष्टि की। मुस्तफिजुर अब PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) में खेलेंगे।
  • BCB ने इसे “राष्ट्रीय अपमान” बताया और तुरंत जवाबी कदम उठाए:बांग्लादेश में IPL 2026 के प्रसारण पर बैन लगा दिया।
  • T20 विश्व कप 2026 (7 फरवरी से शुरू) के अपने मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग ICC से की (बांग्लादेश के 4 ग्रुप स्टेज मैच: 3 कोलकाता में, 1 मुंबई में)।
  • ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया है, और मैच भारत में ही रहेंगे। BCB ने ICC को दो बार पत्र लिखा, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब क्या है स्थिति?

ये विवाद अब सिर्फ क्रिकेट तक नहीं रहा बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों पर असर डाल रहा है। BCB और बांग्लादेश सरकार इसे सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बता रहे हैं, जबकि भारत में इसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जोड़ा जा रहा है।मुस्तफिजुर(Mustafizur Rahman) की IPL वापसी की कोई संभावना नहीं दिख रही, क्योंकि BCB ने अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। क्रिकेट में राजनीति का दखल बढ़ता जा रहा है, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों बोर्ड्स बातचीत से इसे सुलझाएं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2