Cricketer Abhishek : बंगाल के क्रिकेट खिलाडी अभिषेक पोरेल को कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर यौन शोषण का मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 20 जुलाई को गिरफ्तारी का आदेश दिया था। साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के आदेश भी दिए गए थे। अभिषेक सभी आरोपों से इनकार करते आए हैं।
महिला ने तीन साल से संबंध होने का दावा किया
शिकायत के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह और अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगा। महिला ने आगे आरोप लगाया कि अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। शिकायत में उसने कहा कि अभिषेक ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अभिषेक पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं
बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 2023 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। अभिषेक इससे पहले इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 32 फर्स्ट क्लास और 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं।
क्रिकेटर ने आरोपों को झूठा बताया था
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें –Commonwealth Games में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ PM मोदी ने बिताया वक्त, कहा- देश का बढ़ाया मान
यह भी देखें –जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times



