Asian Games : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडियों का मेडल जीतने का सिलसिला जारी है। गेम्स के 5वें दिन भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने भारत को तीसरा मेडल दिलाया। यह जोड़ी शॉटगन के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में 48 में से 44 निशाने लगाकर तीसरे स्थान पर रही। यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का 8वां मेडल है। इनमें 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस मेडल के सहारे मेडल टैली में भारत के एक गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के सहारे 15 मेडल हो गए हैं। वहीं, चीन के पदकों की संख्या 100 पार हो गई है।
रोशिबिना को लगातार तीसरे एशियाड में पदक
गुरुवार को रोशिबिना देवी ने वुशु ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वे महिलाओं के 60ाह सांडा इवेंट के फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं। रोशिबिना ने एशियाड में लगातार तीसरा मेडल जीता है। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
भारत ने साउथ कोरिया को 8-2 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से हराया। यह भारत की इस टूर्नामेंट में साउथ कोरिया पर सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने पूल ए भारत की लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
रोइंगरू पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में भारत 5वें स्थान पर
भारत के कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खान और बलराज पंवार की टीम पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स के फाइनल में 5वें स्थान पर रही। चीन ने गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया दूसरे, उज्बेकिस्तान तीसरे और जापान चौथे स्थान पर रहा।
नारूका-परिनाज ने स्कीट मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज जीता
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल ने स्कीट मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 48 में से 44 निशाने सही लगाए। भारत और साउथ कोरिया का स्कोर बराबर रहा, लेकिन टाई-ब्रेकर के बाद भारत को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी चीन से सिर्फ एक अंक पीछे रही।



