Ajinkya Rahane: क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी का हुनर दिखाने वाले भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे अपने कैरियर की नई पारी क्रिकेट कमेंट्री से करने जा रहे हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच की कमेट्री में अजिंक्य रहाणे अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त यानी शनिवार से होने जा रहा है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की रहेगी।
कमेंट्री करने के लिए तैयार हैं रहाणे
अपनी इस नई भूमिका को लेकर अजिंक्य रहाणे भी काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का सबसे बेहतरीन रूप है. इतने सालों तक देश के लिए खेलने के बाद अब खेल को दूसरे पहलू से देखना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं मैदान के फैसले, रणनीति और उन छोटे-छोटे पलों की बारीकियां फैन्स के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।
85 टेस्ट में 5 हजार से ज्यादा रन
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का नाम आते ही आंखों के सामने एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसने मुश्किल से मुश्किल हालात में टीम इंडिया की नैया पार लगाई. भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे ने 5,077 रन बनाए हैं. जिसमें 12 शानदार शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती
ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज जिताने वाले रहाणे ने टीम को नई पहचान दिलाई थी। रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब उनकी नई पारी के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स) राजेश कौल ने रहाणे को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें -बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर यौन शोषण का आरोप, कलकत्ता में गिरफ्तार
यह भी देखें – Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News



