KBP Times

मौनी अमावस्या 2026, कब है और क्यों है खास?

Mauni Amavasya

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या साल 2026 की पहली अमावस्या है, जो 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन लोग नदियों और सरोवरों में स्नान करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार गरीबों को दान-पुण्य करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ इस बार मौनी अमावस्या ज्योतिष के लिहाज से भी बेहद खास मानी जा रही है।

मौनी अमावस्या पर बन रहा है खास राजयोग

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या के दिन बुध और मंगल एक साथ आमने-सामने होंगे, जिससे युति दृष्टि योग का निर्माण होगा। इस दिन दोनों ग्रह 0 डिग्री पर स्थित रहेंगे। यह योग कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन पर इस योग का खास असर पड़ेगा।

मिथुन राशि: रिश्ते और करियर होंगे मजबूत

मौनी अमावस्या पर बना युति दृष्टि योग मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा।

. 18 जनवरी के बाद यात्रा करना कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।
विवाहित लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
.  नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है।
रिश्तों को समय देने से पारिवारिक जीवन बेहतर होगा।
.  घर का माहौल फिर से सामान्य और शांत रहेगा।

धनु राशि: करियर और कारोबार में आएगी तेजी

धनु राशि वालों के लिए यह योग अच्छा नहीं, बल्कि बहुत अच्छा साबित होगा।

.  नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे।
कारोबारियों की नई डील्स फाइनल हो सकती हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा।
.  परिवार और करीबियों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मानसिक रूप से आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे।

कुंभ राशि: किस्मत देगी हर कदम पर साथ

कुंभ राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या के बाद का समय काफी सकारात्मक रहेगा।

हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा।
.  कारोबारियों को नए अवसर मिलते रहेंगे।
.  युवा वर्ग भविष्य के लिए अच्छी बचत कर पाएगा।
.  पुराने और दूर के दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
सेहत में सुधार होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।

कुल मिलाकर क्या कहती है मौनी अमावस्या?

इस बार की मौनी अमावस्या सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी बेहद शुभ मानी जा रही है। युति दृष्टि योग के कारण कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क