KBP Times

गुरु-शुक्र ने बनाया गजलक्ष्मी राजयोग, इन पांच राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

Rashi gajluxmi yog

Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनकी युति को बहुत महत्व दिया गया है. ब्रहाांड में एक बड़ा ही शुभ फेरबदल हुआ है. बीते दिनों सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र ने बुध की राशि मिथुन में प्रवेश किया, जहां देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही थे. ऐसे में गुरु और शुक्र की मिथुन राशि में एक अद्भुत युति बनी है, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बन चुका है. ज्योतिषविदों के अनुसार, ये राजयोग बहुत शुभ और फलदायी है. इस राजयोग का प्रभाव 02 जून तक रहेगा. इस राजयोग का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 02 जून तक समय इन पांच राशि के जातकों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होने वाला है. इस दौरान इन राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ हो सकता है. करियर में सफलता और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये गजलक्ष्मी राजयोग बहुत शुभ साबित हो सकता है. इस समय आपके पराक्रम और भाग्य में वृद्धि हो सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. फंसा हुआ धन मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार में भी लाभ के योग हैं.

मिथुन राशि
चूंकि गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि में ही बना है, इसलिए इसका सीधा प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा. आपको नौकरी के बेहतर मौके मिल सकते हैं. बैंक बैलेंस भारी बढ़ोतरी की संभावना बनती दिखाई दे रही है. पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है.

सिंह राशि
गजलक्ष्मी राजयोग सिंह राशि के जातकों को सुख-सुविधाएं दे सकता है. इस समय आपकी नया घर या जमीन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है. साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं, तो लाभ हो सकता है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है. आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं.

धनु राशि
धनु राशि वालों को इस समय खुशियां मिल सकती हैं. इस समय निवेश से लाभ हो सकता है. रुके हुए कानूनी मामले या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का हल आपके पक्ष में हो सकता है.

यह भी पढ़ें : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों से करें पूजा

यह भी देखें: खाचरियावास ने उजागर किया BJP सरकार का सच! युवाओं के सपने तोड़ रही सरकार? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2