KBP Times

राजस्थान विधानसभाः भाजपा विधायक ने पूछा सवाल, Deputy CM देने लगे कुछ और ही जवाब

depty cm

Rajasthan Assembly: भाजपा विधायक कल्पना देवी ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लाडपुरा क्षेत्र में सडक सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन से जुडा सवाल पूछा, लेकिन Deputy CM और परिवहन मंत्री प्रेम चंद बैरवा इसके जवाब में कुछ और ही पढने लगे। सदन में भाजपा कल्पना देवी और स्पीकर वासुदेव देवनानी पहले तो चौंके फिर सहज होते हुए विधायक कल्पना देवी ने कहा कि मैंने यह सवाल तो पूछा ही नहीं जिसका जवाब दिया जा रहा है।
Deputy CM बैरवा भी यह सुनकर थोडे असहज हुए फिर अपनी गलती को स्वीकार किया।

मूल सवाल की जगह सप्लीमेंट्री मिला जवाब 

बैरवा भाजपा विधायक कल्पना देवी के लाडपुरा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन से जुड़े सवाल का जवाब देने Deputy CM खड़े हुए। इस दौरान Deputy CM बैरवा मूल सवाल की जगह संभावित सप्लीमेंट्री सवाल का जवाब पढ़ने लगे। इस पर पहले भाजपा विधायक कल्पना देवी ने टोकते हुए कहा- यह तो मैंने अभी पूछा ही नहीं। स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि आप गलत जवाब पढ़ रहे हैं, जवाब यह नहीं है। स्पीकर के आपत्ति जताते ही Deputy CM ने तत्काल गलती मानते हुए माफी मांगी।

जल जीवन मिशन का मामला उठा

विधानसभा में जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर नोकझोंक हो गई। भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा के सवाल के जवाब में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों पर कार्रवाई का जिक्र किया।

जलदाय मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में जो भी दोषी हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अभी जो आईएएस अधिकारी हैं, तत्कालीन एसीएस हैं, उनके खिलाफ भी हमने एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। जो कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक सवाल करते हुए कहा- जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर केवल छोटे लेवल पर ही कार्रवाई की है। आपने दावा किया कि भ्रष्टाचार हुआ है तो आपने केवल AEN-JEN ही सस्पेंड किए हैं या किसी आईएएस अफसर के खिलाफ भी कार्रवाई की है? कौन सीनियर अधिकारी थे, जिनके साइन से टेंडर हुए। उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करने का विचार रखते हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें : ओरण बचाओ पदयात्रा में विधायक भाटी का दिखा अलग रंग, बुजुर्ग को कंधों पर उठाकर चले, जमीन पर सोए

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा- जल जीवन मिशन में जो भी दोषी हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अभी जो IAS अधिकारी हैं, तत्कालीन एसीएस हैं, उनके खिलाफ भी हमने एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है, और जो कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मंत्री के जवाब के बाद गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष ने कहा- IAS अफसर का नाम बताइए। केवल गोलमाल किया जा रहा है, नाम बताइए। इसी बीच स्पीकर ने कहा कि नाम थोड़े ही बताया जाता है। इसी दौरान स्पीकर ने दूसरा सवाल पुकार लिया। इस दौरान सदन में नोकझोंक हो गई।

यह भी देखें : जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर ‘अतिक्रमण’ का अलॉटमेंट! | फुटपाथ पर ठेले, रोड पर जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2