KBP Times

कानून मंत्री के गांव में ग्रामीणों पर FIR, गहलोत ने कहा-मंत्रियों और प्रशासन की भ्रष्ट हो चुकी मति

ashok gehlot

Ashok Gehlot: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार में कानून मंत्री जोगाराम पटेल के गांव में पानी की समस्या उठाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- पानी मांगोगे तो जेल जाओगे। राजस्थान में भाजपा सरकार का नया डबल इंजन सर्कस है। जोधपुर के धुंधाड़ा गांव में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री और इसी गांव के निवासी जोगाराम पटेल के सामने पानी की किल्लत की समस्या रखी और पानी दिलाने की मांग की थी। मंत्रीजी पानी तो नहीं दिला सके, उल्टा जलदाय विभाग ने ग्रामीणों पर राजकार्य में बाधा डालने की प्राथमिकता दर्ज करवा दी। क्या वे जनता की इस मूलभूत आवश्यकता को भी पूरा नहीं कर सकते?

पहले एक और मंत्री से पानी मांगा तब कनेक्शन काटे थे

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे लिखा- यह दिखाता है कि सत्ता के मद में सरकार के मंत्रियों और प्रशासन की मति भ्रष्ट हो चुकी है। इससे पूर्व में भी जब मंत्री जोराराम कुमावत से पेयजल की मांग की गई थी, तब गांववालों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे।

घमंड की पराकाष्ठा

गहलोत ने लिखा- ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार अब संवेदनहीनता और अभिमान की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है, जिसके कारण वह ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है जिसकी भर्त्सना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : छात्रसंघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यह भी देखें: जयपुर में पेट्रोल-डीजल महंगाई पर हंगामा | हरदीप पुरी का पुतला दहन | कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2