KBP Times

Rescue; बेटे को सीने से चिपकाए मां की मिली लाश, मंज़र देखकर हर एक के आए आंसू

Rescue

Rescue : जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज के डूबने के हादसे में अभी भी राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में क्रूज चलाने पर रोक लगा दी है. रेस्क्यू के दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। रेस्क्यू टीम ने एक-दूसरे से लिपटे हुए मां-बेटे के शव को निकाला है। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। वहीं सोशल मीडिया पर मां बेटे की तस्वीर देखकर लोग अपने गम का इजहार कर रहे हैं।

सीने से बेटे के चिपकाए रही मां

शुक्रवार को बरगी डैम में रेस्क्यू के दौरान एक तस्वीर ने सभी को रुला दिया। एक महिला की लाश मिली है। वह अपने सीने से मासूम बेटे को चिपकाए थी। पानी के बहाव के बीच मां ने अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा। मां लाइफ जैकेट पहनी थी लेकिन बेटा ऐसे ही था। दुखद बात यह रही कि दोनों की जान नहीं बच पाई। रेस्क्यू टीम ने जब दोनों का शव निकाला दो वहां चीख पुकार मच गई। हर आंखें नम थी। महिला का नाम मरिना मैसी है और बेटे का नाम त्रिशान है। वह चार साल का था। दोनों दिल्ली से घूमने जबलपुर आए थे। पिता प्रदीप और बेटी सिया की जान बच गई है।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार 

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। वे दोपहर 4 बजे जबलपुर पहुंच सकते हैं। वहीं प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी जबलपुर पहुंचे हैं, लेकिन उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- नर्मदा में पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दी

हादसे में बची सिया ने कहा कि हमलोग करीब साढ़े पांच बजे क्रूज पर चढ़े थे। हमें किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दिया था। क्रूज बीच में पहुंची तो एकदम से तूफान आ गया। इसके बाद हमलोग क्रूज के नीचे वाले पार्ट में चले गए। मेरे पापा और एक अन्य अंकल ने लॉकर तोड़कर लाइफ जैकेट निकाली। पानी की तेज लहरें शिप के अंदर आ रही थी। हमलोग लाइफ जैकेट में बाहर निकल आए। मेरी मम्मी और भाई नहीं बचे हैं। गांव के लोगों ने आकर मदद शुरू की।

क्रूज पर 43 लोग थे सवार

बरगी CSP ने कहा कि अभी तक हादसे में 9 व्यक्तियों की मौत हो गई है। क्रूज में 43 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 28 व्यक्तियों को बचा लिया गया है बाकी लापता है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : नर्मदा नदी में डूबे क्रूज से 24 जनों को बचाया, 9 शव मिले, पर्यटन मंत्री मौके पर पहुंचे

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

आदेश के बाद पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश हमने विभाग को दिए हैं। अगर लापरवाही हुई है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक नौ लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि 29 लोगों के टिकट थे। बच्चों के टिकट नहीं लगते हैं। इसलिए सवारों की संख्या अधिक है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कुल 43 लोग सवार थे। वहीं, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक 28 लोगों को बचाया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन दो-तीन घंटे चलेगी। क्रूज के आने के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। गौरतलब है कि हादसे में एक अन्य यात्री कोरी ने कहा कि किसी भी यात्री ने ‘लाइफ जैकेट’ नहीं पहन रखी थी। उन्हें अंदर कहीं रखा गया था। जब पानी भरने लगा तो उन्हें बांटने की कोशिश की गई जिससे अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की मच गई। कुछ ही पलों में नाव पलट गई।

यह भी देखें : पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार? फलौदी सट्टा बाजार ने बढ़ाई धड़कनें | Assam में BJP की हैट्रिक?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2