Life style: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर दिन आपको स्टाइल दिखाना होता है, अगर आप अपने पार्टनर को यह एहसास दिला दें कि वह आपके लिए कितना खास है, तो वही सबसे बड़ा तोहफा होता है. छोटे छोटे प्रयास, सच्चे शब्द और साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बना देता है.
मंहगे गिफ्ट्स नहीं दिल की भावना मायने
वेलेंटाइन डे को अक्सर लोग महंगे गिफ्ट्स, फूलों और डिनर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि प्यार दिखाने के लिए पैसे से ज्यादा दिल की भावना मायने रखती है. अगर आप अपने पार्टनर को यह एहसास दिला दें कि वह आपके लिए कितना खास है, तो वही सबसे बड़ा तोहफा होता है. छोटे-छोटे प्रयास, सच्चे शब्द और साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बना देता है. इस वेलेंटाइन डे आप भी कुछ अलग और दिल से किया गया काम करके अपने पार्टनर का दिन यादगार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान लेकिन खास तरीके, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.
हाथ से लिखे प्रेम पत्र
आज के डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा खत बहुत खास माना जाता है. जब आप अपने दिल की बातें कागज पर लिखते हैं, तो उसका असर सीधा दिल तक पहुंचता है. आप अपने पार्टनर के लिए यह लिख सकते हैं कि आप उनसे क्यों प्यार करते हैं, आपकी पहली मुलाकात कैसी थी या उनके साथ बिताए गए सबसे प्यारे पल कौन से हैं. चाहें तो छोटी सी कविता या शायरी भी जोड़ सकते हैं.
सरप्राइज का मतलब हमेशा महंगा होटल या बड़ी पार्टी नहीं होता है. अगर आपके पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पसंद है, तो शाम को घूमने ले जाएं. किसी शांत कैफे में बैठकर बातें करें या घर की छत पर ही सिंपल डिनर प्लान कर लें. जब आप किसी की पसंद का ध्यान रखते हैं, तो उसे खास महसूस होता है.
यह भी पढ़ें : साड़ी से मिलेगा नया सुपर लुक, कैसे बनाएं फैशन स्टेटमेंट ?
ऐसा भी कर सकते हैं
एक खाली जार या डिब्बा लें और उसमें छोटे-छोटे कागज डालें. हर कागज पर अपने रिश्ते से जुड़ी कोई प्यारी याद, मजेदार पल या पार्टनर की कोई अच्छी आदत लिखें. यह गिफ्ट इमोशनल होता है और इसे पार्टनर बार-बार देखकर मुस्कुरा सकता है.

महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं होते, फोटो फ्रेम, नाम लिखा हुआ मग, की-चेन या कोई छोटी सी चीज जो आपके रिश्ते से जुड़ी हो, दिल को ज्यादा छूती है. जब गिफ्ट में आपकी सोच और मेहनत दिखती है, तो उसकी कीमत अपने आप बढ़ जाती है.
यह भी देखें : जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर
पार्टनर की अच्छाइयों की तारीफ
अपने पार्टनर की अच्छाइयों की तारीफ जरूर करें. उन्हें बताएं कि आप उनके साथ खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं. चाहें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें या आमने-सामने बैठकर अपने दिल की बात कहें. सच्ची तारीफ किसी भी रिश्ते को और मजबूत बना देती है.