white Hair : आजकल किशोर बच्चों, युवाओं के भी बाल सफेद नजर आते हैं. माना जाता है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से बाल सफेद हो सकते हैं. कई बार घटिया क्वालिटी का शैपू, केमिकल युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल भी ग्रे हेयर को जन्म देते हैं. ऐसे में आप चाहते हैं कि आपके बाल यंग एज में बिल्कुल भी सफेद ना हों तो जानकारों के अनुसार आप अपनी डाइट में ये 5 फूड्स जरूर शामिल करें. आपके बालों को शाइन, मजबूती तो मिलेगी ही, बाल लंबी उम्र तक काले और घने बने रहेंगे.
1. आंवला
आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ब् से भरपूर होता है, जो समय से पहले बाल सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने और बालों को भीतर से पोषण देने में मदद कर सकता है. इसे कई तरीकों से आहार में शामिल किया जा सकता है जैसे-
-आंवला पाउडर (3 ग्राम) को आधा चम्मच घी के साथ.
-5.10 मिलीलीटर आंवला जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट लें.
-बच्चों के लिए आंवला कैंडी के रूप में.
-हेयर ऑयल में आंवला डालकर लगा सकते हैं.
2. काला तिल
काला तिल मेलानोसाइट्स (बालों को रंग देने वाली कोशिकाओं) की सक्रियता को समर्थन देता है और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद कर सकता है.
इसे इस तरह खा सकते हैंरू
भोजन के बाद मुखवास के रूप में (लगभग 1 बड़ा चम्मच प्रतिदिन)
तिल के लड्डू या चिक्की के रूप में
गेहूं के आटे में मिलाकर
काले तिल का तेल भी स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर बनाने और विटामिन ठ की मौजूदगी के कारण बालों को पोषण देने में सहायक माना जाता है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें ॅींजे।चच, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
3. काली किशमिश
काली किशमिश आयरन और विटामिन ब् का प्राकृतिक स्रोत है, जो बालों की रंगत बनाए रखने और उनके विकास में मदद कर सकती है.
सेवन का तरीकारू
5-6 काली किशमिश रातभर पानी में भिगो दें. इसे सुबह खाली पेट खाएं.
4. करी पत्ता
करी पत्ता विटामिन ।, ठ, ब् और ठ12 के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है. यह बाल झड़ने की समस्या कम करने और समय से पहले बाल सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है.
इसे आहार में शामिल करने के तरीके
रोजाना सब्जियों और अन्य व्यंजनों में डालें.
5.10 करी पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन करें.
बच्चों के लिए आंवला और करी पत्ते की चटनी बनाएं.
5. सुवर्ण सिद्ध घृत
यह ए2 गाय के घी में 24 कैरेट सोने के सूक्ष्म तत्वों से तैयार किया जाने वाला आयुर्वेदिक घृत माना जाता है. आयुर्वेद में इसके कई संभावित लाभ बताए गए हैंरू
बालों की प्राकृतिक रंगत बनाए रखने में सहायता करता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को समर्थन देता है.
स्मरण शक्ति और मस्तिष्क कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक है.
पाचन और नींद में सुधार करता है.
शरीर की कोशिकाओं को गहरा पोषण प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें : हल्की, धोने-सुखाने और रखने में आसान, महिला-पुरुष, बच्चों के लिए उपयुक्त है T-Shirt
यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times



