Home : घर ऐसी जगह है जहां हर कोई दिनभर की थकान के बाद सुकून चाहता है. लेकिन अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर बहस, तनाव और झगड़े होने लगें तो इसका असर पूरे परिवार के माहौल पर पड़ता है. कई बार इसकी वजह घर का माहौल और हमारी रोजमर्रा की आदतें भी हो सकती हैं. वहीं, वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें घर में अपनाकर सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश की जा सकती है.
मुख्य दरवाजे को रखें साफ
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं है, बल्कि वास्तु में इसे काफी अहम माना जाता है. इसलिए इसके आसपास कूड़ा, पुराने जूते, बेकार सामान या गंदगी जमा न होने दें. दरवाजे और उसके आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें.
टूटा सामान घर से हटाएं
घर में लंबे समय तक टूटी या खराब चीजें पड़ी रहने से अव्यवस्था बढ़ती है. खराब घड़ी, टूटा शीशा, बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान या बेकार फर्नीचर को घर में जमा करके न रखें. जो सामान ठीक हो सकता है, उसे ठीक करवाएं और जो काम का नहीं है, उसे हटा दें.
बेडरूम की व्यवस्था पर दें ध्यान
अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव रहता है तो बेडरूम की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान दें. कमरे में जरूरत से ज्यादा सामान न रखें. वास्तु मान्यता के अनुसार, बिस्तर के सामने ऐसा शीशा नहीं होना चाहिए जिसमें सोते समय शरीर का प्रतिबिंब दिखे. अगर शीशे की जगह बदली नहीं जा सकती तो रात में उसे कपड़े से ढक सकते हैं.
पूजा की जगह साफ रखें
घर का पूजा स्थल हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. यहां बेवजह सामान जमा न करें. नियमित रूप से पूजा की जगह की सफाई करने से घर का माहौल भी शांत और व्यवस्थित महसूस होता है.
नमक का इस्तेमाल
वास्तु और लोक मान्यताओं में सेंधा नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने से जोड़कर देखा जाता है. कुछ लोग घर में सेंधा नमक रखते हैं या पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालकर पोछा लगाते हैं. हालांकि, यह एक पारंपरिक मान्यता है।
घर में लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से खास माना जाता है. इसे साफ जगह पर रखें और नियमित देखभाल करें. कई घरों में तुलसी के पास सुबह या शाम दीपक जलाने की परंपरा भी है. इससे घर में एक शांत और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिल सकती है. ध्यान रखेंरू वास्तु से जुड़े ये उपाय धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. घर में शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे से खुलकर बात करना, सम्मान देना और छोटी बातों को बढ़ाने से बचना भी उतना ही जरूरी है.
यह भी पढ़ें –सोशल मीडिया पर नहीं करें ऐसे पोस्ट, कपल्स रिलेशन को रखें इंटरनेट से दूर
यह भी देखें- जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times



