KBP Times

खास मौकों पर कुछ अलग दिखना हो तो दिल्ली में यहां मिलते हैं बेहतरीन सूट

suit for special occasion

Suit: त्यौहार हो या घर में खुशी का कोई मौका, खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे से मिलते हैं और खुशियां बांटते हैं. खासकर महिलाओं और युवतियों के लिए तैयारी का सबसे अहम हिस्सा होती है शॉपिंग, हर कोई चाहता है कि वह इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। बाजारों में इन दिनों बकरीद का त्यौहार और स्कूलों के समर विकेशन के कारण शाम को भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेडिशनल कपड़ों में इस बार हर तरह के डिजाइनर सूट का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये सूट अपने यूनिक डिजाइन, एम्ब्रॉयडरी और एलिगेंट लुक के कारण महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं. अगर आप भी कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो दिल्ली के ये मार्केट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन सूट

सीलमपुर मार्केट – अगर आप कम बजट में अच्छे और ट्रेंडी सूट खरीदना चाहती हैं, तो सीलमपुर मार्केट एक बेहतरीन जगह है. यहां आपको नए-नए डिजाइन के सूट बहुत ही सस्ती कीमतों में मिल जाएंगे. यहां सूट की कीमत करीब 500 रुपये से शुरू हो जाती है. इसलिए यह मार्केट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम खर्च में अच्छा कलेक्शन चाहते हैं.

लाजपत नगर – साउथ दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट अपने फैशनेबल और लेटेस्ट कपड़ों के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको हर तरह के रंग और डिजाइन में लेटेस्ट डिजाइन में मिल जाएंगे. अगर आप थोड़ा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए सही है।

दरियागंज मार्केट – पुरानी दिल्ली का दरियागंज मार्केट भी शॉपिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां सस्ते से लेकर महंगे तक हर तरह के सूट उपलब्ध हैं. आप यहां 700 रुपये में भी सूट खरीद सकती हैं, वहीं अच्छी क्वालिटी के सूट 2000 से लेकर 10,000 रुपये तक मिल जाते हैं. यह मार्केट हर बजट के लोगों के लिए सही ऑप्शन है.

बटला हाउस – ओखला स्थित बटला हाउस मार्केट शॉपिंग के लिए काफी पॉपुलर है. यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन और ट्रेंड के सूट आसानी से मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां महिलाओं के लिए पटरी मार्केट भी लगता है, जहां सस्ते दाम में अच्छे कपड़े मिलते हैं।

शाहीन बाग मार्केट – शाहीन बाग मार्केट साड़ी, सूट और लहंगों के लिए काफी फेमस है. यहां आपको इंडियन और पाकिस्तानी दोनों तरह के बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएंगे. अगर आप क्लासी और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो यहां जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें : हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र की तस्वीर से फैला भ्रम, कंगना ने दिया जवाब

यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2