KBP Times

सावन के महीने में आपसी प्रेम को बनाएं मज़बूत, रिश्तों में भरें ताज़गी

Relationship in saawan

Relation : सावन का महीना सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि अपने रिश्तों को समय और प्यार देने का भी अवसर है. इन आसान प्रेम रस्मों को अपनाकर आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत, खुशनुमा और यादगार बना सकते हैं। सावन का महीना रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाने का खास समय माना जाता है. बारिश, हरियाली और ठंडी हवाएं इस मौसम को और भी खूबसूरत बना देती हैं. ऐसे में अगर कपल एक-दूसरे के लिए थोड़ा समय निकालें और कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाएं, तो उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो सकता है. आइए जानते हैं लव विशेषज्ञ से सावन में अपनाई जाने वाली 5 आसान प्रेम रस्मों के बारे में.

बिना फोन के साथ बिताएं समय

लव सब्जेक्ट के एक्सपर्ट बताते हैं कि बारिश की शाम को कुछ देर के लिए मोबाइल फोन दूर रख दें और सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताएं. साथ में चाय या कॉफी पीते हुए खुलकर बातें करें. रोजमर्रा की भागदौड़ में ऐसे छोटे पल रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

पसंदीदा खाना बनाकर दें सरप्राइज

लव विशेषज्ञ के अनुसार सावन और बारिश का मौसम स्वादिष्ट खाने का मजा और बढ़ा देता है. ऐसे में आप अपने साथी की पसंद की कोई डिश, पकौड़े या मिठाई बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं. अगर समय कम हो, तो बाहर से उनकी पसंद की कोई चीज लेकर आना भी एक प्यारा तरीका हो सकता है.

हाथ से लिखा प्यार भरा संदेश दें

आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा एक छोटा-सा नोट भी किसी खास तोहफे से कम नहीं होता. आप अपने साथी के लिए कुछ प्यार भरे शब्द लिख सकते हैं या बारिश के दिन उन्हें एक दिल छू लेने वाला मैसेज भेज सकते हैं. इससे उन्हें आपकी भावनाओं का एहसास होगा और रिश्ता और भी खास लगेगा.

हर हफ्ते दें छोटा-सा सरप्राइज

सावन के हर सप्ताह अपने पार्टनर के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करें. यह एक फूल, पसंदीदा चॉकलेट, कोई प्यारा-सा संदेश या साथ में बिताया गया कुछ खास समय भी हो सकता है. ऐसे छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते में नई ताजगी और खुशियां बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें –कपड़ों के रंग से भी पहचाना जा सकता है आपका व्यक्तित्व और मूड

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ravindr Bhati protest

उदयपुर कोर्ट से विधायक रविन्द्र भाटी कोविड आंदोलन मामले में दोषमुक्त

Shubham Rewad

जयपुर में आमरण अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ ने इलाज लेने से किया इंकार और जल भी त्यागा

smart phone and cyber fraud

Smart Phone में जरुरी जानकारी Save नहीं करें, हो सकते हैं Cyber ठगी के शिकार

Rahul Gandhi

“RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोला हमला

Ashok Gehlot

Ex CM गहलोत बोले-मानगढ़ धाम पर केंद्र की नीयत उजागर, भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक

Masoud Pezeshkian

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की घटाई तकात! IRGC चीफ करेंगे अमेरिका से बातचीत

AAP

ब्यावर में श्री सीमेंट पर कथित प्रदूषण के आरोप, AAP ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ayurved laboratary

आयुर्वेद रसायनशाला को PPP मॉडल पर सौंपने की तैयारी? कांग्रेस का विरोध

Turbulance in air india

ऊंचाई से अचानक नीचे आया विमान, लगे झटके, छत पर पड़ी दरार, 12 यात्री घायल

2

2