KBP Times

अकेले घूमने का मन है? सोलो ट्रैवल के लिए भारत की 5 सबसे बेस्ट जगह – जहां मिलेगा सुकून और सेफ्टी दोनों!

Solo Travel: सोलो ट्रैवल के लिए भारत की 5 सबसे बेस्ट जगह
Solo Travel: आजकल सोलो ट्रैवल करना न सिर्फ ट्रेंड है, बल्कि खुद को बेहतर समझने और नई एनर्जी पाने का बेहतरीन तरीका भी है। लेकिन अगर आप पहली बार अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे जरूरी है सुरक्षित, आसानी से पहुंचने वाली और शांत माहौल वाली जगह को चुनना। भारत में ऐसी कई डेस्टिनेशन्स हैं जहां नेचर, स्पिरिचुअलिटी, एडवेंचर और लोकलस के अपनेपन का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है।यहां हम लेकर आए हैं 2026 में भी सबसे पॉपुलर रहने वाली टॉप वो 5 जगहें, जो ट्रैवल (Solo Travel) के लिए परफेक्ट हैं।

1. ऋषिकेश 

योग, गंगा और आत्म-खोज का केंद्रहिमालय की गोद में बसी गंगा के पवित्र तट पर बसा ऋषिकेश सोलो ट्रैवलर्स का सबसे फेवरेट स्पॉट है। यहां का आध्यात्मिक वाइब, योग-मेडिटेशन सेशन्स और शांत वातावरण आपको खुद से गहराई से जोड़ता है।यहाँ कई विश्व-प्रसिद्ध आश्रम और योग सेंटर्स में आसानी से स्टे मिल जाता है।एडवेंचर लवर्स के लिए रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और नेचर वॉक का मजा भी है और साथ ही गंगा आरती देखना और कैफे में बैठकर किताब पढ़ना एक अलग ही सुकून देता है और यहाँ आपको मिलती है, बेहद सुरक्षित, फ्रेंडली बैकपैकर कम्युनिटी और आसान कनेक्टिविटी।

 

2. गोवा (साउथ गोवा) 

बीच, सुकून और फ्रीडम का परफेक्ट मिक्स, गोवा सिर्फ पार्टी और नाइटलाइफ के लिए नहीं जाना जाता बल्कि साउथ गोवा के पालोलेम, अगोंडा और बटरफ्लाई बीच सोलो ट्रैवल के लिए स्वर्ग हैं। यहां शांत सुबह, खूबसूरत सनसेट और रिलैक्स्ड वाइब मिलती है।स्कूटर किराए पर लेकर तटों पर घूमें, नए लोगों से मिलें या अकेले कैफे में समय बिताएं।साथ हि साउथ गोवा में बीच शैक्स, योग क्लासेस और वॉटर स्पोर्ट्स का अच्छा बैलेंस हैं यहाँ के लोकल लोग बहुत हेल्पफुल और फ्रेंडली होते हैं। आसान नेविगेशन, ढेर सारे सोलो ट्रैवलर्स (Solo Travel) और सुरक्षित माहौल खासकर महिलाओं के लिए इसे और भी खास बना देता है 

3. हम्पी 

इतिहास और नेचर का ओपन-एयर म्यूजियम, कर्नाटक का हम्पी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां प्राचीन मंदिर, विशाल बोल्डर्स और तुंगभद्रा नदी के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।आप यहाँ बाइक/स्कूटर रेंट करके पूरे दिन एक्सप्लोर करें, सनराइज-सनसेट देखने के लिए ये बेस्ट स्पॉट्स है सुकून के लिए लोकल कैफे में बैठकर कॉफी पीते हुए रिलैक्स करें।अगर मन में आ रहा है कि हम्पी को क्यों चुनें तो जान ले कि शांत लाइफस्टाइल, किफायती गेस्ट हाउस और बहुत ही सुरक्षित वातावरण ,हिस्ट्री और पीस का कमाल का कॉम्बो हैं।

4. वर्कला 

क्लिफटॉप बीच और आयुर्वेदिक सुकून, केरल का वर्कला अरब सागर के ऊपर ऊंची लाल चट्टानों पर बसा एक अनोखा बीच टाउन है। भीड़-भाड़ से दूर, यहां शांति और रिफ्रेशमेंट की गारंटी है।क्लिफ कैफे से सनसेट देखें, योग सीखें या आयुर्वेदिक मसाज लें यहाँ आपको सब मिल जाएगा पापनासम बीच पर स्विमिंग और लंबी वॉक के साथ शांत माहौल जो आपको रोज की भागदौड़ से दूर ले जाता है।क्लिफ व्यूज, वेलनेस फोकस और सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए काफी सेफ जगह है वर्कला 

5. माजुली द्वीप (असम) 

दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप, अगर आप कुछ अलग और कम भीड़ वाली जगह चाहते हैं, तो ब्रह्मपुत्र नदी पर बसा माजुली आपके लिए बेस्ट चॉइस है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जहां हरियाली, असमिया संस्कृति और सत्रिया डांस का खजाना है।नाव की सैर, प्राचीन मठों की यात्रा और गांवों में घूमना।लोकल लोगों के साथ समय बिताकर असली असमिया लाइफस्टाइल का अनुभव और पूरी तरह से पीसफुल और नेचर से भरपूर। ऑफबीट, कल्चरल रिच और बेहद शांत द्वीप सोलो ट्रैवलर्स के लिए यादगार एक्सपीरियंस होता है।ये पांचों जगहें न सिर्फ सुरक्षित और सुकून देने वाली हैं, बल्कि बजट-फ्रेंडली भी हैं। चाहे आप स्पिरिचुअल पीस ढूंढ रहे हो या बीच वाइब्स या फिर हिस्टोरिकल एक्सप्लोरेशन यहाँ सब मिलेगा 

इनमें से कोई भी एक जगह चुनकर आपका पहला सोलो ट्रिप अविस्मरणीय बन जाएगा!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2