KBP Times

शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल, ऑफिस या ट्रेवलिंग में दिखें मॉडर्न

Short Kurti

Short Kurti: ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग या कहीं घूमने जाने में आजकल शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। गर्मियों में यह न केवल आरामदायक होती है बल्कि सही स्टाइलिंग की मदद से मॉडर्न और एलिगेंट लुक भी देती है। इस समय शॉर्ट कुर्ती लगभग हर महिला के वार्डरोब का हिस्सा बन चुकी है। जिसे ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या अन्य मौकों पर अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है।

ट्राउजर

अगर आप ऑफिस के लिए शॉर्ट कुर्ती स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके साथ ट्राउजर पेयर करना एक बहेतरीन ऑप्शन हो सकता है। सिंपल या हल्के पैटर्न वाली कुर्ती के साथ लूज ट्राउजर स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देंगे। इसके साथ आप बंद एड़ी वाली हील्स, स्टाइलिश घड़ी और एक हैंडबैग कैरी कर सकती हैं। ऑफिस मीटिंग या बिजनेस लंच के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

जींस
अगर ट्रैवलिंग के लिए शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसे बैगी या स्किनी जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह स्टाइलिश और मॉडर्न कैजुअल लुक को क्रिएट किया जा सकता है जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचता है। इसके साथ झुमके और एक हाथ में बैंगल्स लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे।

कॉटन पैंट्स
गर्मियों के समय हर महिला कंफर्टेबल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप शॉर्ट कुर्ती को कॉटन पैंट्स के साथ पेयर कर सकती हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक भी देगा। जिसे आप डेली वियर, कैजुअल आउटिंग या मार्केट जाने के लिए पहन सकती हैं।

वेस्टर्न स्कर्ट
अगर आप शॉर्ट कुर्ती के साथ कुछ यूनिक और फ्यूजन लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसे स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। स्कर्ट और शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगता है। इसे आप एक्सेसरीज और हील्स के साथ कैरी करें। इस फ्यूजन लुक को आप फैमिली फंक्शन, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकती हैं।

प्लाजो
शॉर्ट कुर्ती को प्लाजो के साथ कैरी करना गर्मियों में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इस तरह का कॉम्बिनेशन आरामदायक होने के साथ-साथ लगभग हर बॉडी टाइप पर खूब जंचता है। कॉटन, लिनेन प्लाजो के साथ शॉर्ट कुर्ती स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती हैं। ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए यह बेहतरीन आउटफिट है।

शरारा
अगर आप किसी फेस्टिवल, शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए लुक क्रिएट कर रहे हैं तो शॉर्ट कुर्ती को शरारा पैंट के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके साथ फ्लेयर्ड शरारा, भारी झुमके और मैचिंग दुपट्टा स्टाइलिश लुक क्रिएट करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें : आराध्‍या लूट ले गईं लाइमलाइट, लोग बोले- महफिल की जान बन गईं

यह भी देखें : ‘मूर्खाधिराज’ पर बवाल! जयपुर में हनुमान बेनीवाल समर्थकों पर लाठीचार्ज | RU के बाहर भारी हंगामा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2