Lifestyle- नीसा देवगन इन दिनों अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक फैशन मोमेंट्स में से एक — फिल्म कभी खुशी कभी ग़म के बोले चूड़ियां’ लुक को नए अंदाज में री-क्रिएट किया है। करीना कपूर के मशहूर ‘पू’ अवतार से प्रेरित नीसा का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नीसा ने इस खास मौके पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में करीना कपूर के ओरिजिनल आउटफिट को भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। हालांकि इस बार आउटफिट में कुछ मॉडर्न बदलाव किए गए, जिससे लुक और ज्यादा ट्रेंडी नजर आया।
लहंगे में दिखा नया ट्विस्ट
फिल्म में करीना कपूर ने जहां शरारा पहना था वहीं नीसा ने उसी स्टाइल को अपडेट करते हुए लहंगा चुना। पीच कलर थीम को बरकरार रखा गया, लेकिन डिजाइन में मॉडर्न एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन व पर्ल वर्क जोड़कर इसे ज्यादा ग्लैमरस बनाया गया। लहंगे के ऊपरी हिस्से पर हैवी कढ़ाई और नीचे फ्लोरल पैटर्न ने आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
बैकलेस चोली बनी लुक की हाइलाइट
नीसा के पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बैकलेस चोली ने खींचा। वन-शोल्डर स्टाइल में डिजाइन किया गया ब्लाउज सीक्विन और पर्ल डिटेलिंग के साथ बेहद स्टाइलिश लगा। पीछे की तरफ स्ट्रैपी डिजाइन ने आउटफिट में ग्लैमरस टच जोड़ दिया। नीसा ने लहंगे के साथ ड्यूल शेड दुपट्टा कैरी किया, जिसमें हल्के और डार्क पीच रंग का खूबसूरत मेल देखने को मिला। पर्ल बॉर्डर और हल्की शिमर डिटेलिंग ने इसे रिच और वेडिंग-परफेक्ट लुक दिया।
यह भी पढ़ें: कद को छुपाती है, स्टाइलिश बनाती है जींस
मिनिमल जूलरी में दिखीं क्लासी
आउटफिट पहले से ही काफी हैवी था, इसलिए नीसा ने जूलरी को सिंपल रखा। डायमंड ईयररिंग्स और एक स्टाइलिश ब्रेसलेट के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया। स्लीक बन हेयरस्टाइल और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश दी।
यह भी देखें: ‘हफ्ता वसूली’ का आरोप! जयपुर नगर निगम के खिलाफ सौम्या मीणा धरने पर
आप भी ऐसे कर सकती हैं लुक री-क्रिएट
- पीच या पेस्टल शेड का लहंगा या शरारा चुनें
- मॉडर्न डिजाइन वाला ब्लाउज सिलेक्ट करें
- जूलरी कम रखें ताकि आउटफिट हाईलाइट हो
- सॉफ्ट ग्लॉसी मेकअप और बन हेयरस्टाइल अपनाएं
- अपने हिसाब से डिजाइन कस्टमाइज भी करवा सकती हैं
वेडिंग सीजन के लिए नीसा देवगन का यह लुक फैशन लवर्स के लिए शानदार इंस्पिरेशन साबित हो सकता है।



