New mood of Gen-Z: आज की भागदौड़ और टेंशन भरी लाइफ में Gen-Z अब कुछ अलग तलाश रही है। शोर-शराबे वाले क्लब, तेज म्यूजिक और लेट-नाइट पार्टियों से हटकर युवा अब सुकून और मतलब वाली चीजों की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा है एक नया ट्रेंड , भजन क्लबिंग।
जब ‘हरे कृष्णा’ बना पार्टी एंथम
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में अब नाइटलाइफ का सीन बदलता नजर आ रहा है। जहां पहले पब में पॉप और EDM बजता था, वहीं अब युवा ‘हरे कृष्णा’, ‘शिव तांडव’ और भजनों के रिमिक्स पर झूमते दिख रहे हैं। इस नए अंदाज को नाम दिया गया है, Bhajan Clubbing। यह न पूरी पूजा है, न पूरी पार्टी, बल्कि दोनों का एक कूल मिक्स है।
Gen-Z भजन क्लबिंग की ओर क्यों झुक रही है?
फाइनेंस क्रिएटर निधि गुप्ता के मुताबिक,Gen-Z अब रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ पर फोकस कर रही है। सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लेकर लोग असली एक्सपीरियंस जीना चाहते हैं। इस जेनरेशन को न घंटों मंदिर में बैठना है न सुबह 3 बजे तक क्लब में पार्टी करनी है, उन्हें चाहिए बीट + वाइब + सुकून और भजन क्लबिंग यही तीनों चीजें देती है।
ना पूरी पूजा, ना पूरी पार्टी ,बस परफेक्ट बैलेंस
पहले Gen-Z को कामचोर, ज्यादा ट्रॉमा-ड्रिवन और मॉडर्न कहकर ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब वही जेनरेशन अपनी जड़ों की तरफ लौटती दिख रही है। भजन क्लबिंग उन्हें डिवोशन से जोड़ती है, लेकिन बिना बोझ और रूल्स के। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। Gen-Z के बीच एक और अजीब-सा लेकिन मजेदार ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है , फेक वेडिंग। इसमें सब कुछ शादी जैसा होता है डेकोरेशन, कपड़े, म्यूजिक, फोटोशूट, बस फर्क इतना कि दूल्हा-दुल्हन नहीं होते। इसका मकसद है लोगों को शादी जैसा रियल एक्सपीरियंस देना, बिना किसी जिम्मेदारी के।
रियल लाइफ एक्सपीरियंस ही है अगला बड़ा ट्रेंड
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में ऐसे ट्रेंड्स बढ़ेंगे जो लोगों को असली एहसास दें चाहे वो भजन क्लबिंग हो या फेक वेडिंग। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो रियल लाइफ एक्सपीरियंस से जुड़ी सर्विसेज आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती हैं।



