KBP Times

घर पर बनाएं स्वादिष्ट मैंगो मलाई लड्डू, एक बार खाएंगे तो बार-बार याद आएंगे

mango laddu

Mango Malai Laddu: आम का मौसम है और आप भी कुछ नया और लाजवाब मिठाई ट्राई करना चाहते हैं? तो घर पर बनाइए मैंगो मलाई लड्डू। यह मिठाई न सिर्फ आम की खुशबू और स्वाद से भरपूर है, बल्कि देखने में भी बहुत आकर्षक लगती है। बाजार की मिलावट वाली मिठाइयों से बचते हुए घर पर बनाई गई यह रिच और क्रीमी मिठाई त्योहारों, पार्टी या किसी भी खास मौके पर परफेक्ट चॉइस है। आम का पल्प, पनीर और ड्राई फ्रूट्स का कमाल का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है।

मैंगो मलाई लड्डू बनाने की सामग्री

  • पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • आम का पल्प (ताजा या टिन वाला)
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • मिल्क पाउडर
  • घी
  • दूध
  • बादाम, पिस्ता (कटा हुआ)
  • केसर (ऑप्शनल)

घर पर कैसे बनाएं मैंगो मलाई लड्डू?

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि मिश्रण एकदम स्मूथ हो जाए।इस मिश्रण को एक कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण थोड़ा गर्म हो जाए, तो इसमें आम का पल्प और थोड़ा दूध मिलाकर अच्छी तरह पकाएं। इससे लड्डू का फ्लेवर और भी रिच हो जाता है।जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डाल दें। लगातार चलाते रहें, जब तक मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा और एक साथ चिपकने लगे।गैस बंद कर दें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें।

सर्विंग टिप्स

तैयार मैंगो मलाई लड्डू को प्लेट में सजाकर परोसें। चाहें तो ऊपर से हल्की चाशनी डालकर या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके और भी आकर्षक बना सकते हैं।ये लड्डू 4-5 दिनों तक फ्रिज में रखकर खाए जा सकते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2