Makeup : अगर आपके पास समय की कमी है तो कुछ आसान और स्मार्ट मेकअप टिप्स अपनाकर कुछ मिनटों में रेडी हो सकते हैं। ये ट्रिक्स न सिर्फ आपका समय बचाती हैं, बल्कि आपको नैचुरल और ग्लोइंग लुक भी देती हैं। दरअसल आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर कोई चाहता है कि वो कम समय में भी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आए। ऐसे में लंबा मेकअप रूटीन अपनाना हर दिन संभव नहीं होता। अगर आप भी जल्दी-जल्दी तैयार होना चाहते हैं और फिर भी अपना बेस्ट दिखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बना सकते हैं।
सही तरीके से लगाएं कंसीलर
आजकल ट्रेंड भी ऐसा ही है, जहां कम प्रोडक्ट्स और सिंपल टेक्निक से खूबसूरती को निखारा जा रहा है। अपने चेहरे पर फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाएं। इससे सिर्फ जरूरत वाली जगह कवर होगी, मेकअप कम लगेगा और चेहरा साफ व फ्रेश दिखेगा।
मल्टी-यूज प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो एक से ज्यादा काम करें, जैसे लिप और चीक टिंट। इससे समय भी बचेगा और आपका लुक सिंपल व स्टाइलिश लगेगा।
मेकअप को सेट करना न भूलें
एक हल्का सा सेटिंग स्प्रे मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है और बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती।
आईलैश कर्ल करना है जरूरी
मस्कारा लगाने से पहले आईलैश कर्ल करें। इससे आंखें बड़ी और फ्रेश दिखती हैं, और ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती।
आईलाइनर की जगह आईशैडो ट्राई करें
आईलाइनर की बजाय आईशैडो से लाइन बनाएं। यह जल्दी हो जाता है और स्मोकी लुक भी देता है।
उंगलियों से लगाएं ब्लश
ब्रश की बजाय उंगलियों से ब्लश लगाएं। इससे जल्दी ब्लेंड होता है और चेहरा नैचुरल दिखता है।
यह भी पढ़ें : घर पर कम समय में बनने वाला हेल्दी साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट
लिप लाइनर से बढ़ाएं टिकाऊपन
लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर लगाएं। इससे लिपस्टिक फैलेगी नहीं और ज्यादा समय तक टिकी रहेगी।
न्यूट्रल आईशैडो रखें साथ
न्यूट्रल शेड्स जल्दी लगते हैं और हर दिन के लिए परफेक्ट होते हैं। कम समय में भी अच्छा लुक मिल जाता है।
यह भी देखें : जयपुर का अजमेरी गेट अंडरपास बना खौफ का अड्डा! ट्रैफिक जाम से परेशान जनता | KBP Times
मेकअप को रखें व्यवस्थित
अपने रोजाना के मेकअप प्रोडक्ट्स एक जगह रखें। इससे चीजें ढूंढने में समय नहीं लगेगा और आप जल्दी तैयार हो पाएंगे।



