KBP Times

जूते उतारने पर पैरों से आती है बदबू तो अपनाएं ये तरीके

Bad Odour

Bad odour: अक्सर देखने में आता है कि जब कोई अपने मौजे जूते खोलता है तो उसके पैरों से बदबू आने लगती है और बदबू इतनी त्रीव होती है कि आस पास के लोगों को भी बुरा लगता है। यह समस्या अधिकतर भरी गर्मी, मानसून के दिनों में बारिश में भीगने या उमस की वजह से ज्यादा पसीना आने पर होती है। कई लोगों के पैरों से बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा लंबे समय तक जूते पहनने, पैरों में ज्यादा पसीना आने या उनकी सही तरीके से सफाई न करने की वजह से भी यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि पैरों की बदबू से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पैरों से बदबू क्यों आती है?

कुछ लोगों को पैरों में ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में लंबे समय तक जूते पहनने की वजह से पैरों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती, जिससे उनमें नमी बनी रहती है। इस नमी में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं, जिसके कारण पैरों से बदबू आने लगती है।

गुनगुने पानी में नमक और सिरका मिलाकर धोएं

पैरों से आने वाली बदबू को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नमक और सिरका मिलाकर उसमें पैरों को 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे बैक्टीरिया कम होने में मदद मिलती है, जिससे बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। साथ ही यह उपाय पैरों को आराम पहुंचाने और थकान कम करने में भी मदद मिलती है।

जूतों की भी करें सफाई

अगर आपके पैरों से ज्यादा बदबू आती है, तो रोज लंबे समय तक एक ही जूते पहनने से बचें। एक ही जोड़ी जूते लगातार पहनने की बजाय उन्हें बदल-बदलकर इस्तेमाल करें। जूते उतारने के बाद उन्हें कम से कम 24 घंटे हवा या धूप में रखें, ताकि उनमें मौजूद नमी सूख जाए। इसके अलावा जूतों के अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा या इस्तेमाल किए हुए टी बैग भी रख सकते हैं, क्योंकि ये नमी सोखने में मददगार होने के साथ ही बदबू कम करने में सहायक हो सकते हैं।

नहाने के बाद करें ये काम

नहाने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद पैरों पर हल्के हाथ से फिटकरी रगड़ सकते हैं। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल या टी ट्री ऑयल भी लगा सकते हैं। मोजे पहनने से पहले एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। साथ ही पैरों को हमेशा साफ और सूखा रखें, ताकि बैक्टीरिया और फंगस न पनपें और बदबू की समस्या कम हो सके।

नियमित सफाई से मिलेगी राहत

पैरों की बदबू से बचने के लिए उन्हें हमेशा साफ और सूखा रखें। इसके साथ ही सही फुट केयर, अच्छी हाइजीन और नियमित देखभाल की आदत अपनाएं। ऐसा करने से पैरों से बदबू आने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

नोट- अगर आपके पैरों से लगातार बदबू आती रहती है और घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिलती, तो यह किसी संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहतर रहेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2