Lifestyle- गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाना. खासकर दूध जो थोड़ी सी लापरवाही में ही जल्दी फट जाता है या उसमें खट्टापन आ जाता है. कई बार सुबह लाया गया दूध शाम तक खराब हो जाता है. जिससे न सिर्फ पैसा खराब होता है बल्कि मेहनत भी बेकार चली जाती है.
गर्मी में दूध जल्दी खराब क्यों होता है?
गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होता है जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. यही बैक्टीरिया दूध को खट्टा बना देते हैं और वह फट जाता है. अगर दूध को सही तरीके से स्टोर न किया जाए या बार-बार बाहर रखा जाए तो ये और जल्दी खराब हो सकता है.
यह भी पढ़ें : जल्दबाजी की बीमारी ‘हरी सिकनेस’, हर काम में हड़बड़ी से दिल पर दबाव जानें नुकसान
उबालते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक
अगर आप चाहते हैं कि दूध ज्यादा समय तक फ्रेश रहे तो उबालते वक्त उसमें 1 छोटा चम्मच चीनी डाल दें।यह छोटा सा तरीका दूध को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद कर सकता है.
यह भी देखें: राजस्थान को मजार मुक्त बनाएंगे |अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर बड़ा बयान |
दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स
- दूध घर लाते ही तुरंत उबाल लें
- ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें
- बार-बार फ्रिज से निकालकर बाहर न रखें
- हमेशा साफ और ढक्कन वाले बर्तन में ही स्टोर करें



