KBP Times

आसान स्टाइलिश टिप्स से दें बच्चों को देशभक्ति का लुक

Kids Dress on Independance day

Kids Dress : स्वतंत्रता दिवस का दिन बच्चों के लिए काफी खास होता है. इस दिन स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा इस खास दिन पर सबसे प्यारा और अलग नजर आए. अगर आप भी अपने बच्चे को 15 अगस्त के लिए तैयार करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से बच्चे को क्यूट और देशभक्ति से जुड़ा लुक (Independence Day Kids Outfit Ideas) दिया जा सकता है.

तिरंगे के रंगों वाले कपड़े चुनें

15 अगस्त के लिए बच्चे के आउटफिट में केसरिया, सफेद और हरे रंग को शामिल कर सकते हैं. लड़कों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ तिरंगे रंग का छोटा स्टोल अच्छा लगेगा. वहीं लड़कियों के लिए सफेद या हरे रंग की फ्रॉक, कुर्ती या स्कर्ट के साथ केसरिया रंग की एक्सेसरी कैरी कराई जा सकती है.

छोटा तिरंगा बैज लगाएं

अगर बच्चे के पास पहले से स्कूल की ड्रेस है और अलग से कपड़े नहीं खरीदना चाहते, तो आउटफिट पर छोटा-सा तिरंगा बैज लगा सकते हैं. यह सिंपल होने के साथ-साथ 15 अगस्त की थीम को भी दिखाएगा.

लड़कियों के लिए ट्राई करें ट्रेडिशनल लुक

लड़कियों के लिए 15 अगस्त पर सिंपल ट्रेडिशनल लुक काफी प्यारा लगेगा. सफेद कुर्ती के साथ हरा दुपट्टा या तिरंगे रंगों वाली छोटी एक्सेसरीज पहना सकती हैं. बालों में छोटी-सी चोटी या पोनीटेल बनाकर तिरंगे रंग के रिबन लगा दें. इससे बिना ज्यादा मेहनत के पूरा लुक खास बन जाएगा.

लड़कों को दें कूल देशभक्ति लुक

लड़कों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा एक आसान और क्लासी ऑप्शन है. इसके साथ केसरिया या हरे रंग की जैकेट पहनाई जा सकती है. अगर बच्चा छोटा है, तो तिरंगे रंग का बैंड या छोटा बैज भी लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि कपड़े बच्चे के लिए आरामदायक हों, क्योंकि स्कूल में उसे कई घंटे रहना पड़ सकता है.

तिरंगे रंग की छोटी एक्सेसरीज आएंगी काम

बच्चे के पूरे आउटफिट को 15 अगस्त वाला टच देने के लिए छोटी एक्सेसरीज (Independence Day Kids Outfit Ideas) का इस्तेमाल कर सकते हैं. तिरंगे रंग का हेयरबैंड, रिबन, ब्रेसलेट, बैज या स्टोल इसके लिए अच्छा विकल्प है. इससे बिना नया पूरा आउटफिट खरीदे ही बच्चे का लुक थीम के मुताबिक तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें -‘नेहरू जैकेट’ से गांधी की खादी तक, आजादी के आंदोलन से निकले फैशन ट्रेंड

यह भी देखें- जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2