KBP Times

आम के छिलकों से लाएं चेहरे पर निखार, अपनाएं ये टिप्स

mango peels
Mango peels : गर्मी में आम हर घर की पहली पसंद बन जाता है। रसीले स्वाद के साथ यह फल सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, लेकिन यह कम लोगों को जानकारी होगी कि इसके छिलके भी आपके चेहरे पर निखार ला सकते हैं। विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्किन-रिपेयरिंग गुणों से भरपूर आम के छिलके चेहरे को साफ, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पार्लर जैसा निखार घर पर पाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है –

नेचुरल ग्लो के लिए फेस पैक-

जानकारों के अनुसार आम के छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर वॉश करें। यह स्किन को अंदर से क्लीन करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

टैन हटाने में असरदार-

धूप के कारण स्किन पर आई टैनिंग को दूर करने के लिए आम के छिलके के पाउडर में दही मिलाकर लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को ब्राइट बनाता है और डेड सेल्स हटाकर रंगत सुधारता है।

पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए-

आम के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए छिलकों के पेस्ट में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं।

स्किन टाइटनिंग के लिए-

अगर स्किन ढीली महसूस हो रही है, तो आम के छिलके के पेस्ट में शहद मिलाकर लगाएं। यह स्किन को टाइट करने के साथ उसे सॉफ्ट और यंग लुक देता है।

नेचुरल स्क्रब के रूप में इस्तेमाल-

आम के छिलकों का पाउडर एक बेस्ट स्क्रब की तरह काम करता है। इसमें थोड़ा-सा बेसन मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है।

ऑयल कंट्रोल के लिए-

ऑयली स्किन वालों के लिए आम के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है और पोर्स साफ होते हैं।

स्किन हाइड्रेशन के लिए-

आम के छिलकों को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। यह ड्राईनेस को दूर कर स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।

इन बातों का रखें ध्यान –

छिलकों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें। सेंसिटिव स्किन पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हफ्ते में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें : फूल हुए खस्ता भटूरे और मसालेदार छोले घर पर ऐसे बनाएं और खिलाएं

यह भी देखें: भंभोरी गांव की दर्दनाक हकीकत | सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब का अभाव | विकास कहाँ है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2