Lifestyle- मेकअप करना एक कला है, जिससे चेहरे की खूबसूरती और निखर जाती है। लेकिन कई बार डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन, मुंहासों के निशान और दाग-धब्बे मेकअप को खराब कर देते हैं। ऐसे में कलर करेक्टर आपकी बड़ी मदद कर सकता है। कलर करेक्टर लगाने से मेकअप ज्यादा नेचुरल और फ्लॉलेस दिखता है। यह चेहरे के अलग-अलग रंग के दागों को सही शेड से कवर करता है और स्किन टोन को बराबर बनाता है।
कलर करेक्टर क्या होता है?
कलर करेक्टर एक खास तरह का मेकअप प्रोडक्ट होता है जो चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट, पिगमेंटेशन, एक्ने मार्क्स और डार्क सर्कल को छुपाने में मदद करता है। यह स्किन के रंग को बैलेंस करता है और चेहरे को फ्रेश व क्लीन लुक देता है। साथ ही बहुत ज्यादा डल स्किन को भी ब्राइट दिखाने में मदद करता है।
Colour Corrector कितने रंगों में मिलता है?
- हर स्किन प्रॉब्लम के लिए अलग रंग का कलर करेक्टर इस्तेमाल किया जाता है।
- ऑरेंज कलर करेक्टर – डस्की और डार्क स्किन टोन वालों के लिए बेस्ट होता है। यह डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन छुपाने में मदद करता है।
- येलो कलर करेक्टर – चोट के निशान, हल्के डार्क सर्कल और नीले रंग के दाग को कवर करता है।
- ग्रीन कलर करेक्टर – चेहरे की रेडनेस और पिंपल्स की लालिमा को कम करता है।
- पर्पल कलर करेक्टर – चेहरे के पीलेपन को छुपाकर स्किन को इवन टोन देता है।
- पिंक कलर करेक्टर – फेयर स्किन टोन वालों के लिए डार्क सर्कल छुपाने में कारगर होता है।
Colour Corrector कैसे लगाएं?
- अगर Colour Corrector सही तरीके से लगाया जाए तो यह बेहतरीन रिजल्ट देता है।
- सबसे पहले अपना चेहरा साफ करें और मॉइस्चराइज़र लगाएं।
- जिस जगह डार्क सर्कल, दाग या रेडनेस हो वहां हल्का सा Colour Corrector लगाएं।
- उंगलियों या स्पॉन्ज से अच्छे से ब्लेंड करें।
- इसके ऊपर रेगुलर कंसीलर लगाएं ताकि कलर सही तरह से मिक्स हो जाए।
- अब पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं।
स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें Colour Corrector?
डार्क और डस्की स्किन टोन के लिए वॉर्म शेड जैसे ऑरेंज और पीच सही रहते हैं। फेयर स्किन टोन वालों के लिए पिंक और सैलमन कलर बेहतर होता है। ऑलिव स्किन टोन पर येलो और ग्रीन अंडरटोन अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं। Colour Corrector का सही इस्तेमाल करने से आपका मेकअप ज्यादा स्मूद, नैचुरल और ग्लोइंग दिखता है। यह छोटे-मोटे दाग-धब्बों को छुपाकर चेहरे को परफेक्ट फिनिश देता है।
यह भी पढ़ें: पुरानी या फटी साड़ी को फेंकने की गलती न करें, अपनाएं ये 5 आसान रीयूज आइडिया
यह भी देखें : “हम राजस्थान बंद कर देंगे…” | सैनी समाज की आरक्षण को लेकर भजनलाल सरकार को चेतावनी



